आसनसोल मंडल ने सुविधा और सुरक्षा बढ़ायी
Updated at : 20 Oct 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर स्टेशन पर 3,000 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया और नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्थाएं होल्डिंग एरिया, मार्गदर्शन और वॉर रूम से यात्रियों की आवाजाही सुगम
आसनसोल. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह जंक्शनों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं. इन उपायों का उद्देश्य प्लेटफार्मों और यातायात क्षेत्रों पर भीड़भाड़ को कम करना और सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है.स्टेशन सुविधाएं और होल्डिंग एरिया
आसनसोल स्टेशन पर सुगम प्रवेश-निकास द्वार, उन्नत साइनेज और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली शुरू की गयी है, साथ ही 3,500 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया बनाया गया है. मधुपुर स्टेशन पर 3,000 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया और नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था की गयी है. जसीडीह जंक्शन पर यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ और सहायता दल तैनात हैं और 3ै,000 वर्ग फुट का अस्थायी प्रतीक्षालय स्थापित किया गया है.आसनसोल मंडल रेल कार्यालय में वॉर रूम स्थापित किया गया है, जो लाइव सीसीटीवी फीड के माध्यम से वास्तविक समय निगरानी और त्वरित समन्वय सुनिश्चित करता है. इन व्यवस्थाओं से यात्रियों के लिए सुचारू संचालन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होने की उम्मीद है, और भविष्य में फीडबैक के आधार पर स्थायी प्रणालियां लागू की जायेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




