आसनसोल स्टेशन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, सीआईबी टीम ने की है कार्रवाई

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सीआईबी की टीम ने आसनसोल स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में जांच कर रही थी. इसी क्रम में दो यात्रियों को देखकर उनलोगों को संदेह हुआ.

विज्ञापन

आसनसोल : बंगाल के आसनसोल में शराब की तस्करी के रोकथाम को लेकर आरपीएफ की टीम अलर्ट है. आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके रोकथाम के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिया है. निर्देश के आलोक में आसनसोल मंडल के सीआईबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो यात्रियों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतल बरामद की गयी है.

आसनसोल स्टेशन में चल रही थी जांच

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीआईबी की टीम ने आसनसोल स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में जांच कर रही थी. इसी क्रम में दो यात्रियों को देखकर उनलोगों को संदेह हुआ. इसके बाद जब उन दोनों से पूछताछ और तलाशी ली गयी तो उसके बैग से अंग्रेजी शराब की बोतल और बीयर पायी गयी. सीआईबी ने बताया कि सभी लोग बिहार के जमुई जिला का रहने वाले हैं.

Also Read: Lok Sabha Election 2024 : बंगाल में वोटिंग के बीच कई जगह झड़प व हंगामा, अब तक 71 फीसदी हुआ मतदान

दोनों यात्रियों को किया गया गिरफ्तार

पूछताछ के बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुनीलाल मुखिया और नरेंद्र कुमार सिंह हैं. बरामद किये शराब की कीमत 8640 और बीयर की कीमत 4830 रुपये बताया गया हैं. जब्त शराब को आसनसोल के एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया. बता दें कि आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के आरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन सतर्क अभियान चला रखा है.

Also Read: बंगाल ले जा रहे 27 पशु बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola