भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

Updated at : 11 Apr 2026 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah West Bengal Onda Assembly Seat Bankura Visit West Bengal Election 2026

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांकुड़ा के ओंडा की रैली से तृणमूल कांग्रेस को ललकारा है. उन्होंने बंगाल की जनता से वादा किया है कि सिंडिकेट राज का खात्मा होगा, महिला सुरक्षा और घुसपैठियों पर ‘नो कॉम्प्रोमाइज’ की नीति अपनायी जायेगी. किसानों को उचित मूल्य दिलाने का भरोसा भी दिया.

विज्ञापन

Amit Shah West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया. अमित शाह ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को हमेशा के लिए दफन कर दिया जायेगा. उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था और घुसपैठ के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया.

घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार- भारत धर्मशाला नहीं है

अमित शाह ने सीमा पार से हो रही घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. उन्होंने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी यहां चला आये. भाजपा सरकार राज्य की सीमाओं को सुरक्षित करेगी और देश के लिए खतरा बने हर एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा. उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही बंगाल में घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगेगी.

बांकुड़ा जिले के रामसागर में अमित शाह की रैली में उमड़ी महिलाओं की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

महिलाओं के गुनहगारों को ‘न्याय के कठघरे’ तक पहुंचाने की गारंटी

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा शासन में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा- ममता दीदी के शासनकाल में जिन लोगों ने भी महिलाओं पर अत्याचार किये हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जायेगा. हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बांकुड़ा के आलू किसानों के लिए ‘बड़ा वादा’

कृषि प्रधान जिले बांकुड़ा के किसानों के लिए अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने आलू किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी उपज को केवल बंगाल तक सीमित नहीं रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बांकुड़ा के आलू को देशभर की मंडियों में भेजेगी, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और बिचौलिये उनका हक न मार सकें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

इसे भी पढ़ें : कोयलांचल का सियासी मिजाज : आसनसोल दक्षिण में फिर खिलेगा कमल या होगी तृणमूल की वापसी?

Amit Shah West Bengal Visit: सिंडिकेट राज पर होगा आखिरी प्रहार

अमित शाह ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘सिंडिकेट राज’ ने बंगाल के विकास को रोक दिया है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के नतीजे आते ही यह वसूली और सिंडिकेट का खेल खत्म हो जायेगा. बांकुड़ा की जनता से वोट की अपील करते हुए उन्होंने ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण में सहयोग मांगा.

इसे भी पढ़ें

बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

बंगाल में महिलाओं-बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए, भाजपा के 15 पेज के संकल्प पत्र की खास बातें यहां पढ़ें

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC

बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola