लाभपुर में यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जे का आरोप

Updated:
विज्ञापन

इसी बीच बीरभूम जिले के लाभपुर में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का आरोप सामने आया है, जिससे राजनीतिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

बीरभूम. राज्य में इसी वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर जनवरी से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता जिलों का दौरा कर सभाएं कर रहे हैं. इसी बीच बीरभूम जिले के लाभपुर में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का आरोप सामने आया है, जिससे राजनीतिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गयी है.

यात्री प्रतीक्षालय को पार्टी कार्यालय बनाने का दावा

भाजपा का आरोप है कि लाभपुर स्थित विप्रटिकुरी इलाके में सरकारी बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय बना दिया गया है. आरोप है कि स्थानीय तृणमूल नेताओं ने यहां पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर इस तरह कब्जा किया जाना नियमों का उल्लंघन है.

स्थानीय नेताओं पर आरोप

भाजपा के अनुसार, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष तरुण चक्रवर्ती की भूमिका में ही यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा किया गया. वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि अंचल अध्यक्ष शेख इस्माइल शेख मिठू सहित अन्य नेताओं ने उक्त प्रतीक्षालय को पार्टी कार्यालय में तब्दील कर दिया.

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

लाभपुर के बीडीओ शिशुतोष प्रमाणिक ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जाएगी. दूसरी ओर, इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola