खैराशोल थाने में रेप का केस हुआ दर्ज, आरोपी भाजपा नेता फरार
Updated at : 24 Feb 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के खैराशोल थाना क्षेत्र में दो वर्षों से दुष्कर्म झेल रही विवाहित महिला के पति ने थाने में जाकर शिकायत की, तब आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी. इसके बाद से आरोपी भाजपा नेता फरार है.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के खैराशोल थाना क्षेत्र में दो वर्षों से दुष्कर्म झेल रही विवाहित महिला के पति ने थाने में जाकर शिकायत की, तब आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी. इसके बाद से आरोपी भाजपा नेता फरार है. खैराशोल थाने में जाकर पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि गत दो वर्षों से आरोपी बम मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी की इज्जत लूटता रहा. पत्नी ने आपबीती बतायी, तो उसने थाने आकर शिकायत की. इसके आधार पर थाने में रेप का केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में लग गयी है. इस बीच, पीड़ित महिला का पुलिस सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करा रही है. उधर, थाने में मामला दर्ज होते हुई आरोपी नेता अपने घर से फरार हो गया है. उसे पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है. इल्जाम के मुताबिक पीड़िता के पास आरोपी नेता बम लेकर आता और सबकुछ बम धमाके में उड़ाने की घुड़की देकर मनमानी करता रहता था. पता चला है कि पीड़िता का पति खजूर के रस से गुड़ बनाने का धंधा करता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




