ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर नकली लूंगी बेचने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : दक्षिण भारत के एक नामी गिरामी लूंगी कंपनी ने पुरुलिया सदर थाने में शिकायत की है कि कंपनी के ब्रांड का इस्तेमाल कर पुरुलिया के बाजार में लूंगी उतारी गयी है. उसे यहां काफी कम कीमत में बेचा जा रहा है. कम्पनी ने इसकी जांच के लिए एक निजी छानबीन संस्था को जांच […]
विज्ञापन
आद्रा : दक्षिण भारत के एक नामी गिरामी लूंगी कंपनी ने पुरुलिया सदर थाने में शिकायत की है कि कंपनी के ब्रांड का इस्तेमाल कर पुरुलिया के बाजार में लूंगी उतारी गयी है.
उसे यहां काफी कम कीमत में बेचा जा रहा है. कम्पनी ने इसकी जांच के लिए एक निजी छानबीन संस्था को जांच का दायित्व सौंपा था. संस्था ने छानबीन कर दावा किया कि पुरूलिया शहर के रांची रोड स्थित कपड़े के होलसेल दुकान में कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली लूंगी बेची जा रही है. पुरुलिया सदर थाना पुलिस ने दुकान के तीन कर्मचारी से पूछताछ कर नकली लूंगी बरामद की है. दुकान मालिक फरार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










