नगर निगम इलाके में सड़कों का विद्युतीकरण शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छह हजार से अधिक विद्युत खंभों पर पहले चरण में लगेंगे एलइडी इसके लिए संबंधित कंपनियों से मांगें जायेंगे टेंडर, चर्चा के बाद निर्णय आसनसोल. आसनसोल नगर निगम प्रशासन ने निगम इलाकों में विद्युतीकरण के प्रथम फेज के तहत आसनसोल, रानीगंज, जामुड़िया, बर्नपुर, कुल्टी में एलक्ष्डी लाइट लगाने का कार्य आरंभ किया है. प्रथम फेज […]
विज्ञापन
छह हजार से अधिक विद्युत खंभों पर पहले चरण में लगेंगे एलइडी
इसके लिए संबंधित कंपनियों से मांगें जायेंगे टेंडर, चर्चा के बाद निर्णय
आसनसोल. आसनसोल नगर निगम प्रशासन ने निगम इलाकों में विद्युतीकरण के प्रथम फेज के तहत आसनसोल, रानीगंज, जामुड़िया, बर्नपुर, कुल्टी में एलक्ष्डी लाइट लगाने का कार्य आरंभ किया है. प्रथम फेज में आसनसोल के विभिन्न स्थानों के 680 विद्युत पोलों में 147 वाट के 150 एलक्ष्डी लाइटस, 74 वाट के कुल 2945 एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आसनसोल अंतर्गत एसबी गारोइ रोड, एनएस रोड, हॉटन रोड, पुरनिया तालाब, बुधा मोड़, ग्लास फैक्टरी रोड, सूर्य सेन रोड, ऑक्सिजन फैक्टरी, धदका से एनसी लाहिरी रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर एलक्ष्डी लाइट्स लगाये जायेंगे. जिनमें बर्नपुर स्थित 560 विद्युत खंभों में 74 वाट के कुल 2240 एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे. बर्नपुर अंतर्गत बर्नपुर बस स्टैंड, त्रिवेणी मोड़, हिरापुर ग्राम, बैष्णवबांध, रांगापाड़ा, न्यूटाउन, श्यामबांध, बारी मैदान, धर्मतला, बाउरी पाडा, पुरानाहाट आदि स्थानों पर एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे.
कुल्टी स्थित 2560 विद्युत खंभों में 147 वाट के 1200 और 74 वाट के 1460 एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे. कुल्टी अंतर्गत नियामतपुर न्यू रोड, सितारामपुर स्टेशनरोड, कुल्टी स्टेशन रोड, बराकर जीटी रोड, जनकपुरा रोड, ओल्ड सितारामपुर रोड, एनएच टू कल्याणोश्वरी वाया देवीपुर, श्रीपुर मोड, सांकतोडिया इसीएल मुख्यालय रोड, गांगूटिया रोड, लालबाजार, मनबडीया रोड आदि पर लगाये जायेंगे. रानीगंज स्थित 1270 विद्युत खंभों में 147 वाट के 1540 एलक्ष्डी लाइटस और 74 वाट के 1630 एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे. रानीगंज अंतर्गत एनएसबी रोड, सीआर रोड, एमजी रोड, हनुमान कोलोनी, शिशु बागान रोड, लायक बांध रोड, मिदनापुर रोड, चासी पारा, ग्लास फैक्टरी रोड, रोनाइ मैन रोड, तारबांगला रोड, ओल्ड बीडीओ गली, केजी लेन रोड, रामबागान रोड, सुरी रोड आदि स्थानों पर लाइटस लगाये जायेंगे.
जामुड़िया स्थित 720 विधुत खंभों में 147 वाट के 450 और 74 वाट के 1240 एलक्ष्डी लाइटस लगाये जायेंगे. जामुडिया अंतर्गत नंदी मोड, चांदा मोड, अखालपुर ब्रिज, रानीसायर रोड, नंदी मोड, शिबपुर रोड, थाना मोड, वाटर पंप हाउस रोड, मोलडंगाल, मंडलपुर रोड, एबीपीटी रोड, निंघा मोड, शिबलालडंगा मोड, इकरा मोड, बालानपुर रोड आदि जगहों पर लाइटस लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










