रोजगार के लिए नहीं हो रहा प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोदी और दीदी दोनों ने झूठे वादे कर जनता को ठगा कल-कारखाने बंद होने से दुर्गापुर में बढ़ रही बेरोजगारी दुर्गापुर : केंद्र सरकार एएसपी समेत विभिन्न कल-कारखानों को िनजी हाथों में बेचने का प्रयास कर रही है. यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दुर्गापुर में कांग्रेस की एक सभा को […]
विज्ञापन
मोदी और दीदी दोनों ने झूठे वादे कर जनता को ठगा
कल-कारखाने बंद होने से दुर्गापुर में बढ़ रही बेरोजगारी
दुर्गापुर : केंद्र सरकार एएसपी समेत विभिन्न कल-कारखानों को िनजी हाथों में बेचने का प्रयास कर रही है. यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दुर्गापुर में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं.
श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की तृणमूल सरकार िजन लाभदायक योजनाओं को अपना नाम देकर वाहवाही लूट रही है, वह वास्तव में कांग्रेस सरकार की है. श्री चौधरी ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चिटफंड घोटाले में शामिल तृणमूल के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय एवं तापस पाल को सीबीआई ने पहले ही गिरफ्तार किया है. बाकी बचे कई आरोपी तृणमूल सांसदों एवं मंत्रियों को सीबीआई जल्द ही गिरफ्तार करेगी. उन्होंने कहा कि औद्योिगक शहर दुर्गापुर इस्पातनगरी के कई कल-कारखाने बंद हो चुके हैं. कई बंदी के कगार पर हैं.
उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में स्थित छोटे-बड़े होटलों में बंगाल के बेरोजगार युवा साफ-सफाई एवं रसोई का काम कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादा भूल गये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार तीन वर्ष बिजनेस सबमिट का आयोजन कर करोड़ों रुपये खर्च किये लेिकन एक भी उद्योग राज्य में नहीं आया.
सिंगुर की आठ सौ एकड़ जमीन पर भी कोई उद्योग नहीं लगा. हर बार झूठे वादे िकये जा रहे हैं. लेकिन रोजगार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. मौके पर स्थानीय विधायक विश्वनाथ पाड़ियल, तापस मजुमदार, नील मोदक गुप्ता, राजू घोषाल आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










