जहर खिलाकर गृहवधू को मार डाला,मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : बांदोयान थाना क्षेत्र के जितान गांव में गृहवधू सुष्मिता दास(23) को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला. पिता राखाल दास ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ बांदोयान थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है. पिता श्री दास ने बताया कि चार वर्ष पहले सुष्मिता की शादी झारखंड के पटमदा थाने के […]
विज्ञापन
आद्रा : बांदोयान थाना क्षेत्र के जितान गांव में गृहवधू सुष्मिता दास(23) को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला. पिता राखाल दास ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ बांदोयान थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है. पिता श्री दास ने बताया कि चार वर्ष पहले सुष्मिता की शादी झारखंड के पटमदा थाने के पिड्ड़ा गांव निवासी नरेश दास के साथ हुयी थी.
विवाह के कुछ दिन बाद से ही नरेश तथा उसके परिवार वालों ने सुष्मिता पर मानसिक एवं शारीरिक अत्याचार शुरू कर दिया. कुछ महीने पहले सुष्मिता जब घर आयी थी तो उसने ससुरालवालों की करतूत बतायी थी. उसे समझा-बुझाकर ससुराल वापस भेजा गया.
सोमवार देर शाम सुष्मिता ससुराल वालों ने जानकारी दी कि वह बीमार है. रात को पिड्ड़ा गांव पहुंचने पर देखा कि वह घर में बेहोश पड़ी है. उसे तुरंत बांदोयान प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत की मजिस्ट्रेट जांच की गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया.पति नरेश दास एवं ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ बांदोयान थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










