पत्नी, साले को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवेन थाना अंतर्गत श्रमिक नगर महानंदा पल्ली में रविवार सुबह रहस्यमय तरीके से मदन बाउरी(35) का शव कमरे में पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मदन लंबे समय से इलाके में रहता था. मृतक […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवेन थाना अंतर्गत श्रमिक नगर महानंदा पल्ली में रविवार सुबह रहस्यमय तरीके से मदन बाउरी(35) का शव कमरे में पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मदन लंबे समय से इलाके में रहता था. मृतक की मां बीना बाउरी एवं भाई सुरेश बाउरी ने पत्नी तथा उसके भाई के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मृतक के पत्नी मोनिका बाउरी एवं साले बादल बाला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक महानंदा पल्ली निवासी स्वर्गीय रवि बाउरी का पुत्र मदन बाउरी पत्नी मोनिका तथा दो बच्चों के साथ मां के घर से हटकर इलाके के ही दूसरे छोर पर लंबे समय से रहता था. वह निजी प्लांट में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत था. मदन के भाई सुरेश बाउरी ने कहा की भाभी मोनिका का एक युवक के साथ नाजायज संबंध थे. भैया को इसकी जानकारी हो गयी थी. अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. बांग्ला नववर्ष के दिन भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर मदन ने मोनिका के हाथ से मोबाइल छीन कर उसे तोड़ दिया.
घर में काफी अशांति थी. शनिवार की देर शाम भाई ने शराब पी रखी थी. भाभी के साथ झगड़ा कर सोने चला गया. उस दौरान भाभी का भाई बादल भी उसके घर आया हुआ था. दोनों ने मिलकर तकिया से उसका मुंह दबा उसकी हत्या कर दी. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. मोनिका और बादल बाला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










