प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट 50 फीसदी से कम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में अधीनस्थ कॉलेजों के प्रिंसिपल और मुख्य परीक्षा नियंत्रक की बैठक हुई. अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चटर्जी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ निखिलेश बारीक, डीन (साइंस) डॉ जेएन राय आदि उपस्थित थे. कुलपति डॉ चक्रवर्ती ने […]
विज्ञापन
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में अधीनस्थ कॉलेजों के प्रिंसिपल और मुख्य परीक्षा नियंत्रक की बैठक हुई. अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चटर्जी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ निखिलेश बारीक, डीन (साइंस) डॉ जेएन राय आदि उपस्थित थे.
कुलपति डॉ चक्रवर्ती ने सीबीसीएस पद्धति के प्रथम सेमेस्टर की स्नातक स्तरीय परीक्षा परिणामों की सूची जारी करते हुए कॉलेज टीआइसी से स्टूडेंटसों के साथ जुड़ कर परीक्षा परिणामों को और बेहतर करने का निर्देश दिया. परीक्षा परिणामों की सूची प्रत्येक कॉलेज टीआइसी को सौंपी गयी और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ चटर्जी ने कहा कि स्नातक स्तरीय प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में केएनयू से संबंद्ध कॉलेजों में बीकॉम (ऑनर्स) में कुल उत्तीर्ण स्टूडेंटस का प्रतिशत 44.65, बीकॉम (प्रोग्राम) में 18.21 प्रतिशत, बीए (ऑनर्स) में 42.85 प्रतिशत, बीए (प्रोग्राम) में 9.26 प्रतिशत, बीएससी (ऑनर्स) में 60.38 प्रतिशत, बीएससी (प्रोग्राम) में 14.35 प्रतिशत, पेशेवर कोर्सो बीसीए में 70.72 प्रतिशत, बीबीए में 64.24 प्रतिशत, बीबीए ऑनर्स में 51.72 प्रतिशत है.
श्री चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल अंतर्गत विश्वविद्यालयों में केएनयू में सबसे पहले सीबीसीएस पद्धति आरंभ की गयी. इससे स्टूडेंटस को अपने पसंदीदा विषयों को चूनने की स्वतंत्रता दी गयी जिससे की उनका परिक्षा परिणाम बेहतर हो सके. उन्होंने कहा कि बैठक में कुलपति ने सभी कॉलेजों के टीआइसी को निर्देश दिये कि वे कक्षाओं में स्टूडेंटस की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित करें. 75 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के स्टूडेंटसों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा. स्नातक स्तरीय प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में जिन स्टूडेंटसों ने अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन कर कक्षाओं में उपस्थित रहे उनके परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहे जो अनुपस्थित रहे उनके परीक्षा परीणाम ठीक नहीं हुए. बैठक में केएनयू से संबद्ध 25 कॉलेजों यथा बीबी कॉलेज, बीसी कॉलेज, आसनसोल गल्र्स कॉलेज, टीडीबी कॉलेज रानीगंज, खांद्रा कॉलेज आदि के प्रिंसिपल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










