जैक ने आंदोलन के लिए बुलायी बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : इसीएल में घाटे के नाम पर विभिन्न भूमिगत खदानों की बंदी, कोयला वेतन समझौते में हो रहे विलंब, संड डय़ूटी तथा ओवरटाइम में कटौती के इकतरफा निर्णय के खिलाफ जैक नेताओं ने शनिवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया है. जैक संयोजक सह सीएमएस के […]
विज्ञापन
आसनसोल : इसीएल में घाटे के नाम पर विभिन्न भूमिगत खदानों की बंदी, कोयला वेतन समझौते में हो रहे विलंब, संड डय़ूटी तथा ओवरटाइम में कटौती के इकतरफा निर्णय के खिलाफ जैक नेताओं ने शनिवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया है. जैक संयोजक सह सीएमएस के महासचिव आरसी सिंह तथा सीएमएसी (एचएमएस) के महासचिव एसके पांडेय ने कहा कि प्रबंधन इकतरफा निर्णय ले रहा है.
घाटे के नाम पर विभिन्न भूमिगत खदानों की बंदी की नोटिस टांगी जा रही है. इस मुद्दे पर यूनियन प्रतिनिधियों से कोई बात नहीं हो रही है. कोयले का भंडार होने के बाद भी खदानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. जेबीसीसीआइ में सहमति बनी थई कि हर खदान की द्विपक्षीय समीक्षा की जायेगी. खदानों को लाभप्रद बनाने की कोशिश होगी. कोई उपाय नहीं रहन ेपर खदान बंदी का निर्णय लिया जायेगा. लेकिन प्रबंधन लगातार उद्योग तथा श्रमिक विरोधी निर्णय ले रहा है. शनिवार को जैक की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










