वार्ड आरक्षण तालिका से पार्षदों में मचा हड़कंप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरक्षित होनेवाले वार्ड के पार्षद देख रहे हैं इसमें साजिश कई पार्षद टिकट पाने के लिए कर सकते हैं दल बदल भी दुर्गापुर. दुर्गापुर अनुमंडल अधिकारी शंख सांतरा ने बीते सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर कुल 43 वाडरे के लिए आरक्षण तालिका जारी की थी. इसके मद्देनजर विभिन्न वार्डाे को एससी, एसटी तथा […]
विज्ञापन
आरक्षित होनेवाले वार्ड के पार्षद देख रहे हैं इसमें साजिश
कई पार्षद टिकट पाने के लिए कर सकते हैं दल बदल भी
दुर्गापुर. दुर्गापुर अनुमंडल अधिकारी शंख सांतरा ने बीते सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर कुल 43 वाडरे के लिए आरक्षण तालिका जारी की थी. इसके मद्देनजर विभिन्न वार्डाे को एससी, एसटी तथा महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित कर देने के बाद विभिन्न पार्षदों में हड़कंप है.
कुछ पार्षद सीटों में फेरबदल होने से नाराज होकर अन्य दल में जाने के लिये संपर्क कर रहे ताकि उनको मनचाहा वार्ड से टिकट मिल जाये.
कांग्रेस, माकपा या भाजपा नेतृत्व विवादास्पद नेता को दल में शामिल करने से परहेज कर रहे है. चुनाव को लेकर वर्दवान तृणमूल की अहम बैठक कोलकाता में राज्य नेतृत्व के साथ हुयी. चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न विषय पर चर्चा हुई, खास कर उन वार्डरे को लेकर चर्चा हुई. कुछ वार्डरे में पिछले चुनाव में हेबीवेट नेताओं ने जीत दर्ज की थी. मगर विभिन्न स्त्रोतों से पार्टी नेतृत्व को जो रिपोर्ट मिल रही हैं, उससे हेबीवेट नेताओं की नींद उड़ गयी है. अधिकांश् की हालत अच्छी नहीं बतायी गयी है. इधर एमएमआइसी प्रभात चटर्जी, लवली राय, प्रमोद सरकार तथा बोरो चेयरमैन धमेर्ंद्र यादव, चंदन साहा के वार्ड एसटी और महिला के लिए आरक्षित होने से मुश्किलें बढ़ गयी हैं. कुछ पार्षदों का वार्ड महिला आरिक्षत होने से उनकी भी मुश्किल बढ़ गयी है. कुछ पार्षद सूची जारी होने के पीछे साजिश देख रहे हैं.
जिससे उन लोगो को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. उनका तर्क है कि वार्डो को एसटी, एससी और महिला के लिए आरिक्षत किया गया है, ताकि उन लोगो को टिकट मिल न सके, तृणमूल कांग्रेस के जिला नेतृत्व और राज्य के नेतृत्व इस बार नया चेहरा को मौका देने के पक्ष में हैं, क्योंकि वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में दुर्गापुर पूर्व तथा दुर्गापुर पश्चिम की दोनों सीट तृणमूल हार गयी थी. जिसमें मुख्यमंत्नी के चहेते प्रार्थी की भी हार का मुंह आपसी गुटबाजी के कारण देखने पड़ा था. इस वजह से राज्य नेतृत्व नया चेहरा को टिकट देने के पक्ष में है.
ट्रेन से जलते स्टोव के साथ गिरफ्तार
बराकर . बराकर आरपीएफ पोस्ट ने शुक्रवार को धनबाद से जा रही हावडा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से फिरोज को जलते स्टोव के साथ गिरफ्तार किया. आरपीएफ प्रभारी महेश कुमार शर्मा ने उसे गिरफ्तार कर आसनसोल रेल कोर्ट मे चालान कर दिया. फिरोज पाथरडीह (धनबाद) का निवासी है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










