पंचायत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हरिपुर : जॉब कार्ड धारकों ने मनरेगा में काम देने की मांग पर अंडाल प्रखंड के खांद्रा ग्राम पंचायत कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया. आरोप है िक जॉब कार्ड रहने के बावजूद उन्हें काम नहीं िदया जा रहा है. दो घंटे बाद उपप्रधान रमानाथ दत्त से सकारात्मक आश्वासन पाकर आंदोलनकारियों ने आंदोलन वापस िलया. […]
विज्ञापन
हरिपुर : जॉब कार्ड धारकों ने मनरेगा में काम देने की मांग पर अंडाल प्रखंड के खांद्रा ग्राम पंचायत कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया. आरोप है िक जॉब कार्ड रहने के बावजूद उन्हें काम नहीं िदया जा रहा है. दो घंटे बाद उपप्रधान रमानाथ दत्त से सकारात्मक आश्वासन पाकर आंदोलनकारियों ने आंदोलन वापस िलया.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार राय, आरती साहनी और सूर्यदेव ने बताया िक गुरुवार को मकुंदपुर गांव के पास मिट्टी कटाई का काम शुरू किया गया. वहां जब हमलोग पहुंचे तो वहां काम नहीं करने िदया गया. सुपरवाइजर ने यह कहकर वापस कर दिया िक उनके नाम नहीं है. इसके बाद हम सभी जॉब कार्डधारकों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर आंदोलन िकया.
उपप्रधान ने यह आश्वासन दिया िक जल्द ही सभी काम मुहैया कराया जायेगा. उनसे सकारात्मक आश्वासन पाने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया. लेकिन काम नहीं मिलने से दोबारा आंदोलन किया जायेगा. इस संबध में उपप्रधान रमानाथ दत्त ने कहा कि जॉब कार्ड धारकों में केवल एक हजार लोगों का ही आधार कार्ड है. बािकयों का नहीं है. िजनके आधार कार्ड है, उन्हें ही काम िदया दिया गया है. बािकयों के आधार कार्ड आने पर उन्हें भी काम दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










