सालानपुर में त्रिपक्षीय सुरक्षा कमेटी की बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीएमडी आरआर मिश्र ने उत्पादन के साथ सुरक्षा पर दिया था जोर डीजीएमएस निदेशक ने सुरक्षा नियमों के पालन करने की दी सलाह रूपनारायणपुर : देश को ऊर्जा देने के लिए इसीएल के सालानपुर एरिया में श्रमिकों की सुरक्षा को दावं पर लगाने सहित डीजीएमएस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए बुधवार को सालानपुर […]
विज्ञापन
सीएमडी आरआर मिश्र ने उत्पादन के साथ सुरक्षा पर दिया था जोर
डीजीएमएस निदेशक ने सुरक्षा नियमों के पालन करने की दी सलाह
रूपनारायणपुर : देश को ऊर्जा देने के लिए इसीएल के सालानपुर एरिया में श्रमिकों की सुरक्षा को दावं पर लगाने सहित डीजीएमएस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए बुधवार को सालानपुर एरिया में खदान सुरक्षा की त्रिपक्षीय सुरक्षा कमिटी की बैठक हुयी. सीएमएस (एटक ) नेता शैलेन्द्र सिंह ने श्रमिकों की सुरक्षा से जुडे सभी मुद्दों को उठाया. डीजीएमएस के खान सुरक्षा निदेशक (दा)े एन रजक ने भी एरिया प्रबंधन को सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी.
महाप्रबंधक जे एन विश्वाल ने एक माह के अंदर सालानपुर एरिया की सभी खदानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का वादा किया. बैठक की अध्यक्षता श्री रजक ने की. महाप्रबंधक (सेफ्टी) एस बनर्जी, डीजीएमएस सीतारामपुर कार्यालय के उपनिदेशक माइनिंग एमके साहू, एन बालासुब्रमण्यम, उपनिदेशक मेकेनिकल एसके पेडेदा, उपनिदेशक इलेक्ट्रिकल अनिल टोप्पो, सी पल्लिनमलै, मोहनपुर कोलियरी के एजेंट एससी मित्ना, क्षेत्नीय सेफ्टी अधिकारी गोपाल सिंह, क्षेत्नीय अभियंता खनन अमित राय, क्षेत्नीय अभियंता विद्युत आरके झा, क्षेत्नीय प्रबंधक पीसीडी एसएन सिंह, क्षेत्नीय प्रबंधक (वित्त) एमएम भट्टाचार्य, क्षेत्नीय सर्वे अधिकारी सपन भट्टाचार्य, क्षेत्नीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी ,कोलियरियों के प्रबंधक मनोज सिंह ,यूपी चौधरी, अब्दुल लतीफ अंसारी , दिनेश प्रसाद, कुमार हीरा, यूनियन नेताओं में केएससी के अजय मुखर्जी, केकेएससी के शिशिर मुखर्जी, सीएमएसआई के प्रभात राय, डब्ल्यूबीसीएचयू के एस दत्ता तथा सीएमएस के शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे.
सनद रहे कि 27 फरवरी, 2015 के बाद सालानपुर एरिया में बुधवार को हुयी त्रिपक्षीय सेफ्टी कमेटी की बैठक में प्रबंधन द्वारा खदान में कार्य कर रहे श्रमिको की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का मुद्दा छाया रहा. सीएमएस नेता श्री सिंह ने बताया कि इसीएल के सीएमडी आरआर मिश्र ने दो दिन पूर्व सालानपुर एरिया का दौरा किया और खदानों में सुरक्षा व्यवस्था पर काफी नाराजगी जतायी थी. उन्होंने हिदायत दी थी कि सुरक्षा को प्राथमिकता देकर ही उत्पादन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










