दो सौ से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेनगेट के जन विकास सेवा संघ वेलफेयर ऑर्गेनाईजेशन की पहल पर आयोजित समारोह में श्रम सह विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने मेधावी स्टूडेंट्सों को सम्मानित किया. वार्ड 13 एवं वार्ड 34 के दो सौ से अधिक स्टूडेंट्स सम्मानित हुए. इन्होंने पिछले वर्ष माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेनगेट के जन विकास सेवा संघ वेलफेयर ऑर्गेनाईजेशन की पहल पर आयोजित समारोह में श्रम सह विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने मेधावी स्टूडेंट्सों को सम्मानित किया. वार्ड 13 एवं वार्ड 34 के दो सौ से अधिक स्टूडेंट्स सम्मानित हुए. इन्होंने पिछले वर्ष माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था. मंत्री श्री घटक ने कहा कि राज्य में वर्ष 2011 में तृणमूल की सरकार गठित हुयी. इसके बाद से शिक्षा के क्षेत्न में काफी सुधार लाया गया है.
गरीब तबके के स्टूडेंट्सों की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद कर रही है. बेटियों को आगे की पढ़ाई करने के लिए सरकार ने ‘कन्या श्री योजना’ लागू की है. जिसके तहत शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनके बैंक खाते में 25 हजार रुपये जमा किया जाता है.
इसके साथ ही स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भी दी जा रही हैं. राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा करने का अवसर दे. इस अवसर में पार्षद राखी तिवारी, बोरो चेयरमैन धर्मेंद्र यादव, शक्ति चौब, संघ सदस्य अजय कुमार चौबे, शिवनाथ चौधरी, दिलीप कुमार भगत, विनोद यादव, इंद्रदेव प्रसाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola