लकवाग्रस्त श्रमिक चानक पर बैठा सपरिवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरसंमुदा कोलियरी का उत्पादन ठप, एटक की भूख हड़ताल जारी प्रबंधन की उपेक्षा के प्रतिवाद में श्रमिकों ने आंदोलन को किया उग्र सीतारामपुर. सोदपुर क्षेत्र अंतर्गत नरसंमूदा कोलियरी परिसर में एआइटीयूसी से संबद्ध कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएस) के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच श्रमिकों का आमरण अनशन पांचवें दिन गुरुवार को भी […]
विज्ञापन
नरसंमुदा कोलियरी का उत्पादन ठप, एटक की भूख हड़ताल जारी
प्रबंधन की उपेक्षा के प्रतिवाद में श्रमिकों ने आंदोलन को किया उग्र
सीतारामपुर. सोदपुर क्षेत्र अंतर्गत नरसंमूदा कोलियरी परिसर में एआइटीयूसी से संबद्ध कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएस) के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच श्रमिकों का आमरण अनशन पांचवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा. तीन वर्ष से लकवाग्रस्त उपेंद्र दास को स्थानीय श्रमिकों ने चानक के मुख्य द्वार में बैठा दिया. जिससे कोलियरी का उत्पादन ठप हो गया.
सनद रहे कि एटक के बैनर तले सोमवार की सुबह से विजय मंडल, जयनाथ कुमार, शंकर वेलदार, गोविंद राय तथा पोखन दास अमरण अनशन पर हैं. तीन दिनों तक अनशन में बैठे श्रमिकों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गुरुवार की संध्या सभी श्रमिकों ने मिलकर कोलियरी कर्मी तथा लकवाग्रस्त उपेंद्र दास को चानक के मुख्य द्वार पर बिठा दिया.
उनका आरोप है कि लकवाग्रस्त होने के कारण वे कार्य करने में असमर्थ हो गये हैं, परंतु प्रबंधन द्वारा उन्हें न तो कोई वैकल्पिक कार्य दिया गया और न उन्हें मेडिकल अनफिट घोषित किया गया. उनका वेतन भुगतान भी भी बंद कर दिया गया है. हाउस रेंट व कुकिंग गैस का भी भत्ता बंद कर दिया. जिससे वह पैसे पैसे को तरस गये. परिजनों के भूखे मरने की नौबत आ गयी है.
कुछ देर के बाद उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी धरना में शामिल हो गये. इससे कोलियरी का उत्पादन बाधित हो गया. स्थानीय एटक नेता अनिल सिंह ने कहा कि श्रमिकों द्वारा आंदोलन लगातार चलने पर प्रबंधन किसी प्रकार का सूध लेने नहीं पहुंचा. इससे मजदूर उग्र हो कर उपेंद्र दास को चानक मे बैठाकर उत्पादन बाधित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










