डेढ़ सौ स्वनिर्भर ग्रुप की सदस्यों के बीच रिवोल्विंग फंड के चेक वितरित

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम इलाके के सेल्फ हेल्फ ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के लिए स्वाभियान समारोह में सरकारी स्तर पर उन्हें आर्थिक सहायता दी गयी. उन्हें आत्म निर्भर होने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली. बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने इसकी सार्थकता दिखायी. आसनसोल : बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में एनयूएलएम के […]

विज्ञापन
नगर निगम इलाके के सेल्फ हेल्फ ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के लिए स्वाभियान समारोह में सरकारी स्तर पर उन्हें आर्थिक सहायता दी गयी. उन्हें आत्म निर्भर होने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली. बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने इसकी सार्थकता दिखायी.
आसनसोल : बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में एनयूएलएम के स्वाभिमान समारोह में तृणमूल सांसद सुनील कुमार मंडल ने 150 स्वनिर्भर ग्रुप सदस्यों के बीच रिवोल्विंग फंड का चेक वितरित किया. इसके पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि नारी के अधिकारों और विकास की बातें हर जगह सुनने को मिलती हैं पर उन पर अमल करने के आंकडे गिने चुने ही मिलते हैं.
मुख्य मंत्री ममता बनर्जी नारी शक्ति को सम्मान करते हुए नारी सशक्तिकरण की योजनाओं पर काम कर रही हैं. सुश्री बनर्जी ने पंचायतों में पदों के लिए 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखा है. जो उनके नारियों के उन्नयन और सम्मान की सोच को दर्शाता है. शायद ही किसी ने महिलाओं को शिक्षा की दिशा में अग्रसर करने के लिए कन्या श्री योजना के बारे में सोचा होगा. जहां अशिक्षा है वहां के लोग निम्न स्तर का जीवन यापन करने को बाध्य हैं. कन्याश्री योजना का आरंभ लड़कियों की शादी के लिए नहीं किया गया था. बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण कर बेहतर जीवन और स्वनिर्भर बनने के मौके देने के लिए आरंभ किया गया था.
उन्होंने कहा कि समाज के निम्न और गरीब तबके में ज्यादातर पारिवारिक कलहों और आपसी झगडों की वजह अभाव है. नित्य प्रयोजनिय वस्तुओं के मूल्य में रोज वृद्धि हो रही है. परिवार के एक सदस्य की आय से परिवार की सभी जरूरतों का पूरा होना असंभव है. महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जूडकर स्वनिर्भर बनना चाहिए. राज्य सरकार महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के लिए कई लोन की स्कीम ला रही है.
रवीन्द्र भवन में एनयूएलएम के स्वाभिमान समारोह का उद्घाटन सांसद श्री मंडल, मेयर श्री तिवारी, पुलिस आयुक्त एलके मीणा, अड्डा के सीइओ शशांक सेट्ठी, महकमाशासक प्रलय राय चौधरी, रामकृष्ण मिशन (आसनसोल) के सचिव सौमात्मानंद महाराज ने किया.
स्वागत नगर निगम की एनयूएलएम प्रभारी सीके रेश्मा रामाकृष्णन ने किया. नगर निगम के एनयूएलएम के 700 एसएचजी से जूड कर 8500 महिलाएं स्वनिर्भर की दिशा में अग्रसर हैं. आसनसोल के छह एरिया लेवल फेडरेशन को पचास हजार रूपये के चेक और आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी, जामुडिया के 144 एसएचजी को दस हजार, ग्यारह हजार, बारह हजार रूपये के रिवोल्विंग चेक दिये गये. एनयूएलएम के तहत 1970 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और नये बैच में 4840 लोगों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है. प्रशिक्षित प्राप्त एसएचजी को ब्यूटी पार्लर, सिलाइ कढाई, बुटिक, हेंडिक्राफट कार्यों के लिए बैंक लोन दिये जायेंगे.
स्वास्थ्य साथी योजना के तहत एनयूएलएम के एसएचजी के परिजनों को 1.5 लाख रूपये के मेडिक्लेम और गंभीर बिमारियों में पांच लाख रूपये के मेडिक्लेम योजना का लाभ दिये जाने के लिए धन्यवाद दिया.
अवसर पर एनयूएलएम के स्टेट मिशन मेनेजर सौमेन दे, मेयर परिषद सदस्यों में अभिजीत घटक, श्याम सोरेन, मीर हासीम, अंजना शर्मा, दिव्येंदू भगत, पूर्णशशि राय, निगम के कानूनी सलाहकार रवि उल इस्लाम, पार्षद दिपक साव, बाच्चू राय चौधरी, विवेक बनर्जी, राखी कर्मकार, आल्पना बनर्जी, श्रवणी मंडल, पंपा चंद्र भटटचार्य, राखी कर्मकार, श्रवण साव, विनोद यादव, बबिता दास आदि उपस्थित थीं.
िनगम की एनयूएलएम यूनिट बेहतर ढंग से निभा रही दाियत्वों को
मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि एनयूएलएम एसएचजी की महिलाओं को बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश के तहत ढाल कर स्वनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करता है.
नगर निगम की एनयूएलएम यूनिट अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभा रही है. एडीएम शशांक सेट्ठी और महकमाशासक प्रलय राय चौधरी ने एनयूएलएम की टीम से वादा किया है कि किसी भी कार्यक्रम में जहां बैच, उत्तरी व अन्य सजावटी सामानों की जरूरत होगी वे निगम के एसएचजी ग्रुप के बनाये सामान ही खरीदेंगे. राज्य में आसनसोल को प्रथम बनाने के लिए यहां कि महिलाओं को सर्वप्रथम आत्मनिर्भर बनाना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola