आसनसोल के नाम पर हो नामकरण नवगठित जिले का
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
युवा, बोल्ड निर्णय ले सकने की क्षमतावाले अधिकारियों की हो तैनाती कोलफील्ड टिम्बर एडं शॉ मिल ऑनर्स एसोसिएशन करेगा हर सहयोग आसनसोल : कोलफील्ड टिम्बर एडं शॉ मिल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि बर्दवान जिले के पुनर्गठन के बाद गठित हो रहे नये जिले का नाम आसनसोल या आसनसोल- दुर्गापुर होना […]
विज्ञापन
युवा, बोल्ड निर्णय ले सकने की क्षमतावाले अधिकारियों की हो तैनाती
कोलफील्ड टिम्बर एडं शॉ मिल ऑनर्स एसोसिएशन करेगा हर सहयोग
आसनसोल : कोलफील्ड टिम्बर एडं शॉ मिल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि बर्दवान जिले के पुनर्गठन के बाद गठित हो रहे नये जिले का नाम आसनसोल या आसनसोल- दुर्गापुर होना चाहिए. क्योंकि किसी भी जिले की पहचान उसके नाम तथा उसके मुख्यालय शहर के ही होती है. मंगलवार को एक विशेष भेंट में उन्होंने कहा कि पांच दशकों की जनाकांक्षा नये जिले के गठन से पूरी हुयी है.
श्री तिवारी ने कहा कि इस जिले का गठन दो दशक पहले हो जाना चाहिए था. इसके लिए लगातार मांग होती रही है. जन दबाब के तहत तीन-तीन विधानसभा कमेटियां गठित की गयी.
हर कमेटी ने इस जिले के गठन की अनुशंसा तत्कालीन राज्य सरकार से की. इसके साथ के अन्य जिलों का गठन तो किया गया लेकिन बर्दवान जिले के पुनर्गठन का मामला राजनीतिक कारणों से हर बार टलता रहा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आकांक्षा को पूरा किया है. लेकिन नवगठित जिले के नाम को लेकर स्थिति स्फष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि इस जिले का नाम आसनसोल होना चाहिए. यदि सरकार को कोई आपत्ति हो तो पुलिस कमीश्नरेट या अड्डा की तर्ज पर आसनसोल-दुर्गापुर हो सकता है. उन्होंने कहा कि आसनसोल की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है.
उन्होंने कहा कि नये जिले के गठन से व्यवसायियों को पहला लाभ यह होगा कि उन्हें सौ किलोमीटर दूर बर्दवान जाने से निजात मिल जायेगा. मामूली कार्य के लिए भी जाने से पूरा दिन बर्बाद हो जाता है. व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित होती है. आसनसोल जिला मुख्यालय होने से समय, राशि तथा परेशानी से निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि आसनसोल के जिला मुख्यालय बनने से शहर की नागरिक सुविधाओं में काफी वृद्धि होगी. विभिन्न सड़कों से जाम की समस्या समाप्त होगी, नागरिक सुविधाओं पर नगर निगम प्रशासन तथा नागरिक प्रशासन का अत्यधिक जोर होगा. उन्होंने कहा कि जिलाशासक के करीब होने से आम लोग आसानी से अपनी परेशानियों से उन्हें अवगत करा पायेंगे.
श्री तिवारी ने कहा कि जिला के सभी विभागों के आसनसोल में आने से बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजन होंगे.
विभागीय कार्यो के लिए नागरिकों के आने-जाने से परिवहन तथा खाद्य व्यवसाय भी बढ़ेंगे. औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते इस जिले से राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार को अत्यधिक राजस्व मिलेगा. इस कारण इन सरकारों का ध्यान भी इस जिले पर अधिक होगा. शहर में विकास की काफी संभावनाएं है. प्रशासन करीब होने से समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा तथा निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति न कर विकास के मुद्दे पर आम सहमति बनायी जानी चाहिए.
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नये जिले से मिलनेवाली सुविधा इस बात पर भी निर्भर करती है कि इसकी कमान कैसे अधिकारियों के हाथों में आती है? उन्होंने कहा कि जिलाशासक, जिला परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के महत्वपूर्ण पदों पर युवा तथा साहसिक निर्णय ले सकने वाले अधिकारियों का पदास्थापन होना चाहिए.
ताकि वे जिले की नींव को मजबूत कर इसे प्रगति की राह पर अग्रसर कर सके. नये जिलाशासक को नियमित रूप से समाज के विभिन्न तबके खासखर व्यवसायियों के संगठनों से बैठकें करनी होगी ताकि जमीनी समस्याओं को समझ कर उनका निदान हो सके. उन्होंने दावा किया कि अच्छे अधिकारियों की टीम मिले तो नवगठित जिला राज्य के सर्वाधिक विकसित जिलों में अग्रणी हो सकता है. उनका एसोसिएशन इस मामले में पूरी मदद करेगा.
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने बीते 14 नवंबर को जानलेवा हमला करने के आरोपी सुजीत कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी रेलपार महुआ डंगाल का निवासी है. उक्त मामले में स्थानीय शिकायतकर्ता रंजीत कुमार वर्मन ने आसनसोल दक्षिण थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया है कि बीते 14 नवंबर को आसनसोल दक्षिण थाना इलाके में उनपर भुजाली आदि से जानलेवा हमला किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










