आसनसोल नॉर्थ, साउथ थानों पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
‘गणतंत्र बचाओ, पश्चिम बंगाल बचाओ’ अभियान के तहत आंदोलन केंद्रीय राज्य मंत्री, पुलिस थानों पर हमले, आगजनी बनी सामान्य घटनाएं आसनसोल : भाजपा आसनसोल मंडल कार्यकर्ताओ ने ‘गणतंत्न बचाओ, पश्चिम बंगाल बचाओ’ और राजनीतिक हिंसा के प्रतिवाद में आसनसोल साउथ थाना और आसनसोल नॉर्थ थाना कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. संबंधित थानेदार मनोरंजन मंडल […]
विज्ञापन
‘गणतंत्र बचाओ, पश्चिम बंगाल बचाओ’ अभियान के तहत आंदोलन
केंद्रीय राज्य मंत्री, पुलिस थानों पर हमले, आगजनी बनी सामान्य घटनाएं
आसनसोल : भाजपा आसनसोल मंडल कार्यकर्ताओ ने ‘गणतंत्न बचाओ, पश्चिम बंगाल बचाओ’ और राजनीतिक हिंसा के प्रतिवाद में आसनसोल साउथ थाना और आसनसोल नॉर्थ थाना कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. संबंधित थानेदार मनोरंजन मंडल और सीआइ सुबीर चौधरी व थानेदार असीम मजूमदार को ज्ञापन सौंपा गया.
नेतृत्व कर रहे भाजपा आसनसोल मण्डल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे ने कहा कि भाजपा के राज्य अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तापस राय को भेजे गए निर्देश के तहत विभिन्न थानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में केंद्रीय राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्न में उन पर खुलेआम हमले हों, थाना के अंदर पुलिस कर्मियों की पिटाई की जाये, पुलिस कार्यालय में आग लगा दी जाये, वहां गणतंत्न का खतरे में पड़ना सामान्य बात है.
राज्य कालाबाजारियों, हाथियों, पशु तस्करी, मानव तस्करी, का केंद्र बन गया है. पश्चिम बंगाल के मालदा में इन सबका गढ है. राज्य को आतंक का कॉरिडोर बनाने की साजिश रची जा रही है. विपक्ष के राजनेताओ को झूठे मामले में फंसाये जा रहे हैं, उन पर हमले करवाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में बदलाव नहीं आया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा.
अवसर पर भाजपा आसनसोल मण्डल तीन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल दो के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ साहा, मण्डल दो के महासचिव सुधीप चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
भाजपा पार्षद आशा शर्मा के नेतृत्व में आसनसोल साउथ थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया. अवसर पर भाजपा आसनसोल मण्डल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, महासचिव सुदीप चौधरी, सचिव राकेश शर्मा, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










