भाजपा उपाध्यक्ष मिठू को बुरे अंजाम की धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी को सोमवार को मोबाइल फोन पर बुरे अंजाम की धमकी दी गयी. उन्होंने इसकी जानकारी आसनसोल साउथ थाना पुलिस से की है. श्री घांटी ने कहा कि सोमवार की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात कॉलर का फोन आया. परिचय पूछने के बाद ही […]
विज्ञापन
आसनसोल. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी को सोमवार को मोबाइल फोन पर बुरे अंजाम की धमकी दी गयी. उन्होंने इसकी जानकारी आसनसोल साउथ थाना पुलिस से की है. श्री घांटी ने कहा कि सोमवार की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात कॉलर का फोन आया. परिचय पूछने के बाद ही उसने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी. इसका कारण पूछे जाने के बाद उसने कोई कारण नहीं बताया. इसके बाद उन्हें आगामी 15 दिनों में बुरे अंजाम की धमकी देकर लाइन राट दी गयी. इसके बाद उन्होंने कई बार उस नंबर पर कॉल किया. लेकिन उसे रिसीव नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने आसनसोल साउथ थाना पुलिस से की है.
उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी के साथ नहीं है. वे भाजपा की राजनीति करते हैं. साथ ही बस्तीनबाजार मंदिर की ट्रस्टी में भी शामिल है. उन्होंने आसनसोल नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भी हाइ कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है. इस स्थिति में यह समझना कठिन है कि उन्हें किस कारण से धमकी दी गयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच गंभीरता से करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










