ट्रासंजेंडर बोर्ड के काम-काज पर सवालिया निशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोर्ड की सदस्य ने अदालत जाने की दी चेतावनी कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके ही इलाके भवानीपुर थाने में ट्रांसजेंडर बोर्ड की सदस्य ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. परंतु घटना के इतने दिन गुजरने के बाद आरोपी रेस्टोरेंट के वेटर व उसके मालिक पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. […]
विज्ञापन
बोर्ड की सदस्य ने अदालत जाने की दी चेतावनी
कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके ही इलाके भवानीपुर थाने में ट्रांसजेंडर बोर्ड की सदस्य ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. परंतु घटना के इतने दिन गुजरने के बाद आरोपी रेस्टोरेंट के वेटर व उसके मालिक पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को भवानीपुर के एक रेस्टोरेंट में राज्य ट्रांसजेंडर बोर्ड की सदस्य रंजिता सिन्हा अपने कुछ मित्रों के साथ खाने-पीने के लिए गयी थी.
वहां पर रेस्टोरेंट के एक वेटर ने उन्हें व उनके मित्र को फब्तियां कसीं, जिसकी जानकारी उन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर को दी. इसके बाद भी उन लोगों पर कोई कारवाई नहीं की गयी. इसके बाद उन्होंने भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. आश्चर्य की बात यह है कि इसके बाद भी अभी तक कोई कारवाई नहीं की गयी है. इसकी वजह से वह विवश होकर अदालत जाने पर विचार कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि जब बोर्ड के सदस्य के साथ इस तरह की घटना होने पर भी पुलिस प्रशासन इतना उदासीन है, तो फिर सामान्य लोगों के साथ कैसा सलूक किया जाता होगा, यह तो सोचने की बात है. उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्होंने राज्य ट्रांसजेंडर बोर्ड की अध्यक्ष व मंत्री शशि पांजा को भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी अब तक पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










