ग्रामीणों ने ठप किया पैच का कामकाज

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : जमीन के बदले नौकरी की मांग पर केंदा एरिया के न्यूकेंदा स्थित आरआरई पैच का कामकाज ग्रामीणों ने पिछले 24 घंटे से ठप कर िदया है. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. पैच प्रबंधक काशी साव ने कहा िक मंगलवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने पैच में आकर कामकाज […]

विज्ञापन

हरिपुर : जमीन के बदले नौकरी की मांग पर केंदा एरिया के न्यूकेंदा स्थित आरआरई पैच का कामकाज ग्रामीणों ने पिछले 24 घंटे से ठप कर िदया है. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

पैच प्रबंधक काशी साव ने कहा िक मंगलवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने पैच में आकर कामकाज ठप कर दिया. वे बाहर से यहां काम करने आये हैं. ग्रामीणों से िकसी प्रकार का कोई िववाद या झमेला नहीं चाहते हैं. इसलिए प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर काम बंद कर दिया गया है.

गांव के लोगों से बातचीत की जा रही है. प्रबंधन अपने स्तर से बातचीत कर रहा है. इस संबध में न्यूकेंदा गांव के जयंत बनर्जी, तिलक बनर्जी और अशोक बनर्जी ने बताया कि न्यूकेंदा पैच के िलये ग्रामीणों की जमीन ली गई है. उनमें से प्राय: सभी को जमीन के बदले नौकरी मिली है, लेकिन उनके पास नौकरी संबंधी कोई पेपर नहीं मिला है. इसीलिये यह कदम उठाया गया है. जब तक नौकरी नहीं दी जाती है, तब तक पैच का कामकाज ठप रहेगा. केंदा एरिया के महाप्रबंधक नारायण दास ने कहा कि जब से न्यू केंदा पैच शुरू हुआ है, गांव के लोग बात-बात पर इसे बंद कर देते हैं. बार-बार आंदोलन िकया जाता है. कभी ग्राम रक्षा कमिटी तो कभी गांव से कोई आकर कामकाज प्रभािवत कर देता है. ग्रामीणों के साथ अधिकारी बातचीत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola