गलसी में मेला देख लौटते वक्त दादी पोते की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

गलसी बाजार के िनकट सड़क पार करने के दौरान मोटरसाइकिल ने मारा धक्का बर्दवान. गलसी थाना अंतर्गत गलसी बाजार के नजदीक रविवार रात को राष्ट्रीय सड़क पार करने के दौरान मोटरसाइकिल के धक्के से पुष्पा भुइयां(60) और कृष्णेंदू भुइयां(03) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय िनवािसयों ने उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन
गलसी बाजार के िनकट सड़क पार करने के दौरान मोटरसाइकिल ने मारा धक्का
बर्दवान. गलसी थाना अंतर्गत गलसी बाजार के नजदीक रविवार रात को राष्ट्रीय सड़क पार करने के दौरान मोटरसाइकिल के धक्के से पुष्पा भुइयां(60) और कृष्णेंदू भुइयां(03) गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय िनवािसयों ने उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान रात में ही कृष्णेंदू की मौत हो गई. सोमवार सुबह चिकित्सकों ने पुष्पा को भी मृत घोिषत कर िदया. जानकारी के अनुसार वृद्धा अपने पोते को लेकर गलसी के दक्षिणपाड़ा में मकर संक्रांति तथा रक्षाकाली पूजा के मौके पर आयोजित मेला में गई थी. लौटते वक्त वह पोते को गोद में लेकर राष्ट्रीय सड़क पार कर रही थी. उसी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार िदया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में बाइक सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे.
टूरिस्ट बस पलटने से पर्यटक की मौत, 11 घायल
बांकुड़ा. जिले के ओंदा थाना अंतर्गत कालीसेन मोड़ के िनकट टूरिस्ट बस के पलट जाने से उसमें सवार पर्यटक भूपतिचंद्र दास(77) की मौत हो गई जबकि अन्य ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बांकुड़ा सम्मिलनी मेिडकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भरती िकया गया है.
ओंदा थाना पुलिस ने बताया िक पश्चिम मेदिनीपुर के केसियारी से पर्यटकों को लेकर शांतिनिकेतन जाते वक्त थाना क्षेत्र के एनएच 60 पर कालीसेन मोड़ के िनकट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें टूरिस्ट टीम के लीडर भूपतिचंद्र दास(77) की मौत हो गई. 11 यात्री बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें स्थानीय िनवािसयों की मदद से बांकुड़ा मेिडकल कॉलेज एंड अस्पताल में भरती कराया गया है. बस में 68 यात्री सवार थे. सभी केशियारी, सांकराइल एवं खड़गपुर के बताये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola