निकली शोभायात्रा, प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं ने निकाली प्रभात फेरी, दी गयी श्रद्धांजलि सैकड़ों युवकों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प आसनसोल/ बर्नपुर. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आसनसोल -बर्नपुर शहर सहित पूरे इलाकों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये. युवकों ने उनकी जीवनी से सामाजिक सक्रियता का संकल्प लिया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी. आसनसोल आश्रम […]

विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं ने निकाली प्रभात फेरी, दी गयी श्रद्धांजलि
सैकड़ों युवकों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प
आसनसोल/ बर्नपुर. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आसनसोल -बर्नपुर शहर सहित पूरे इलाकों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये. युवकों ने उनकी जीवनी से सामाजिक सक्रियता का संकल्प लिया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आसनसोल आश्रम मोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम से स्वामी सेामात्मानंद महाराज के नेतृत्व में विवेकानंद जन्मोत्सव पर शोभा यात्र निकाली गयी. जिसमें श्रम सह विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, विधायक सह अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी, मेयर जितेन्द्र तिवारी, अशोक सामंत, स्वामी भारूपानंद महाराज तथा स्कू ली बच्चे शामिल थे.
आश्रम मोड से आरंभ होकर राहालेन, कॉरपोरेशन मोड़, हॉटन रोड़, गिरजा मोड़, बीएनआर, भगत सिंह रोड़ से कल्याणपुर हाउसिंग होकर रामकृष्ण मिशन पहुंची. श्री भारूपांनंद ने कहा कि रैली में कई स्कूलो के बच्चो के साथ रामकृष्ण मिशन के स्टूडेट्स भी शामिल थे. बीआरएस के बच्चे आश्रम के भगुआ परिधान में शामिल थे. राम कृष्ण मिशन के मॉडल स्वरूप झांकी शामिल थी. विभिन्न ्रपकार की ढाकी, आदिवासी महिलाए, बांस पर डांस करते नृतक, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी के दस बटालियन भी शामिल थे. स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय यूथ दिवस के रूप में मनाया गया.
स्कूली बच्चों की रैली, प्रतिमा का अनावरण: बर्नपुर. स्थानीय नरसिंह बांध सम्मेलनी क्लब ने स्कूली बच्चो संग रैली निकाली. स्वामी भारूपानंद महाराज ने मैदान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया. नरसिंहबांध के विभिन्न इलाको की परिक्रमा क रने के बाद रैली वापस प्रतिमा के समक्ष लौटी. एमएमआइसी (शिक्षा) अंजना शर्मा, एमएमआइसी(सेनेटरी) लखन ठाकुर, पार्षद श्रवण साव, सुबोध मंडल, कुमरेश मिश्र, बिरजू दास, क्लब सचिव सुकुमय दुबे, कैलाश शर्मा, आशीष दुबे, उत्तम चक्रवर्ती, आसनसेाल साउथ ब्लॉक तृणमूल कमेटी (टाउन) के कार्यकारी अध्यक्ष उत्पल सेन उपस्थित थे.
एवीबीपी ने आयोजित की बर्नपुर में दौड़: बर्नपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बारी मैदान स्थित विवेकानंद प्रतिमा से सदभावना दौड़ आयोजित की. जिसमें प्रदेश सह सचिव संचिता मंडल, आसनसोल महकमा प्रमुख अमित रजक, एबीवीपी महकमा अध्यक्ष देवव्रत कोनार, उपाध्यक्ष मानस दास, बाबूल दां, अशोक गुप्ता, अनिंदम मुखर्जी, विकास विश्वकर्मा, विजय रक्षित आदि शामिल थे. दौड़ बारी मैदान से आरंभ होकर बस स्टैंड, त्रिवेणी मोड़, स्टेशन रोड़, दस नंबर गेट, बेकरी मैदान, हॉस्पिटल मोड़ होकर वापस विवेकानंद स्टाचू के समक्ष लौटी. इस रेस में प्रथम तीन विजेताओ को सम्मानित भी किया गया.
स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति की रैली: बर्नपुर. स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति ने बारी मैदान से रैली निकली. रैली बारी मैदान से शुरू होकर पुरानाहाट, सुभाश पल्ली, बस स्टैंड, एबीटाइप, जगरनाथ मंदिर, स्टेशन रोड़ होकर वापस बारी मैदान पहुंची. समिति के महासचिव तरूण बनर्जी, सचिव भूदेव सिंह, सदिप दास, तपन साहा, समसाद हसन, काजल मंडल, कुंतल दे आदि ने विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
भाजपा कार्यालय में मनी जयंती, निकली रैली: आसनसोल. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर साउथ धदका स्थित भाजपा कार्यालय में उनके फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया. भाजपा कार्यालय से रैली निकाली गयी जिसमें बडी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.
रैली धदका से गोविंदपुर, सरागडिह होते हुए वापस कार्यालय को लौट आयी. अवसर पर भाजपा आसनसोल मंडल एक के महासचिव प्रमोद विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बापी साहा, किशोर कुशवाहा, जय प्रकाश दूबै, मोहन महतो उपस्थित थे.
शीतला विवेकानंद क्लब परिसर में रक्तदान कैंप: आसनसोल. शितला ग्राम स्थित शितला विवेकानंद क्लब परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का उदघाटन तृणमूल कांग्रेस आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में स्वामी विवेकानंद के फोटो पर माल्यार्पण किया गया.
उनके जीवन और कार्यो के बारे में बताया और चित्रंकन प्रतियोगिता में सैकडों स्थानीय स्कूली स्टूडेंटस ने हिस्सा लिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंटस को पुरस्कृत किया गया और मिठाई बांटी गयी. अवसर पर मेयर परिषद सदस्य रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, पार्षद सीके रेश्मा रामाकृष्णन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola