कोयलांचल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

जरूरतमंदों में गर्म कपड़े, िवद्यार्थियों में पठन-पाठन सामग्री वितरित दुर्गापुर : युग नायक स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को औद्योगिक शहर दुर्गापुर में ‘युवा िदवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों को वस्त्र और गरीब छात्रों के बीच पठन-पाठन की सामग्री वितरण, सांस्कृतिक […]

विज्ञापन
जरूरतमंदों में गर्म कपड़े, िवद्यार्थियों में पठन-पाठन सामग्री वितरित
दुर्गापुर : युग नायक स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को औद्योगिक शहर दुर्गापुर में ‘युवा िदवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों को वस्त्र और गरीब छात्रों के बीच पठन-पाठन की सामग्री वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रांकन, रक्तदान शिविर, साइिकल यात्रा, प्रभात फेरी सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.
दुर्गापुर नगर निगम ने शहर के गांधी मोड इलाके से प्रभातफेरी निकालकर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई. यह प्रभात फेरी गांधी मोड़ से िनकल कर िवभिन्न इलाकों से होतो हुये सिटी सेंटर इलाके में स्थित सृजनी प्रेक्षागृह के समक्ष जाकर समाप्त हुई. परिसर में स्थापित स्वामी जी की भव्य प्रतिमा पर मेयर अपूर्व मुखर्जी, उपमेयर अमिताभ बनर्जी, एमआइएसी(पीडबल्यूडी) पार्षद धर्मेन्द्र यादव, मणिदास गुप्ता, मणिसोरेन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर नगर निगम की ओर से 21 लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें विशिष्ट समाजसेवी, शिक्षक, खिलाड़ी और विद्यार्थी शामिल थे. मेयर श्री मुखर्जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श है. हालांिक उनका सिर्फ 39 साल का जीवन रहा, इसके बावजूद उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से पूरे विश्व को नई दिशा दी. स्वामी जी का संदेश युवाओं में ऊर्जा भर देता है.
उनके व्यक्तित्व के गुणों को अपना कर कोई भी आगे बढ़ सकता है. दूसरी ओर, शहर के बेनाचिति के भिरंगी स्थित प्राचीन काली बाड़ी प्रांगण में स्वामी जी की जयंती के अवसर पर श्री श्री भिरंगी श्मशान देवी माता सेवा समिति ने भव्य समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान 501 जरूरतमंदों को गरम कपड़े आदि बांटे गये. मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात साहित्यकार सह अध्यापक डॉ सुशील भट्टाचार्य, दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, दुर्गापुर ननि के उपमेयर अमिताभ बनर्जी, िभरंगी काली बाड़ी के मुख्य पुजारी साधन कुमार राय आदि ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विवेकानंद के संदेशों को लोगों के सामने रखा. डॉ सुशील भट्टाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश निकले जरूर थे लेकिन वे सिर्फ हिन्दू नहीं थे. वे सर्वधर्म समन्वय के श्रेष्ठ महामानव थे. उधर, डीपीएल के बीजोन आदिवेदी कमेटी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में डीपीएल से एक साइकिल यात्रा िनकाली. इसमें 120 साइकिल सवार शामिल हुये थे. यह यात्रा डीपीएल से निकाल कर बांकुडा जिला स्थित रामकृष्ण मिशन पहुंच कर समाप्त हुई. इसे हरि झंडी दिखाकर रामकृष्ण मिशन के कृतिवास नन्द जी महाराज ने रवाना किया. मौके पर डीपीएल के इंटक नेता उमापद दास आदि मौजूद थे. इधर, विधाननगर स्मृति मंच ने स्वामीजी की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें रक्तदान शिविर, वस्त्र िवतरण और चित्रांकन प्रतियोिगता प्रमुख थी. रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने रक्तदान किया. रक्त संग्रह के लिए सारे संसाधन व चिकित्सकों की टीम दुर्गापुर महकमा अस्पताल से आई थी. संग्रह रक्त को महकमा अस्पताल के रक्तकोष में जमा करा दिया गया.
चित्रांकन प्रतियोिगता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग िलया. अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजकों ने 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच वस्त्र िवतरित िकया. इस दौरान स्थानीय पार्षद दीपांकर लाहा उपस्थित थे. दूसरी ओर, मेनगेट स्थित प्रांतिक क्लब ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्लब प्रांगण में चित्रांकन प्रतियोिगता का आयोजन किया. करीब 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रणव राय, सुरेश बिन, गणेश गोराई आदि मौजूद थे.
डीएवी मॉडल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
दुर्गापुर. 10 बंगाल बटालियन एनसीसी(आसनसोल)के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर डीएवी मॉडल स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया. विद्यालय के शिक्षकों के दिशा निर्देश में एनसीसी के कैडेटों सहित अन्य विद्यार्थियों ने इस अवसर पर हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर रैली निकाली तथा लोगों को हरित परिवेश, नशामुक्ति, बेटी बचाओ आदि ज्वलंत मुद्दों पर जागरुक किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्थानीय डीसेक्टर मार्केट में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया.
जयंती पर बर्दवान और वीरभूम में याद िकये गये विवेकानंद
पानागढ़. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बर्दवान और वीरभूम के विभिन्न शहरों और ब्लॉक में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये. पानागढ़ रेलपार में भी जयंती के उपलक्ष्य में दिशारी महिला संस्था ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. जिले के मेमारी, बर्दवान सदर कटवा, कालना में भी जगह-जगह जयंती मनाई गई. वीरभूम जिले के रामपुरहाट, सिउड़ी, बोलपुर आदि महकमा क्षेत्रों में भी नाना कार्यक्रम आयोजित किये गये.
बांकुड़ा में मनाया विवेक चेतना उत्सव
बांकुड़ा. िजले में स्वामी विवेकानंद की 154 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई. मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार के युवा कल्याण विभाग ने विवेक चेतना उत्सव का आयोजन किया. उद्घाटन अतिरिक्त जिलाशासक पवन काडियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर िकया. मौके पर बांकुड़ा मचानतला मोड़ से प्रताप बगान स्थित रामकिंकर युवा आवास तथा स्कूली छात्रों को लेकर रैली िनकाली गई. उत्सव के मध्य स्कूली छात्रों को लेकर क्वीज का आयोजन हुआ. जिले के अन्य िहस्सों में भी िववेक चेतना उत्सव मनाया गया.
िववेकानंद जयंती पर पत्रिका का विमोचन
बांकुड़ा. बरजोड़ा ब्लॉक ब्लड डोनर्स एसोसियेशन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर ‘रक्त बंधन’ नामक पत्रिका का िवमोचन िकया. विमोचन बीडीओ पंकज आचार्य ने िकया.
बरजोड़ा कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ हुई. मौके पर बांकुड़ा रामकृष्ण िमशन आश्रम के स्वामी प्रेमस्वरूपानंद महाराज ने विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण िकया. इस दौरान िनकली रैली में सैकड़ों स्कूली छात्र एवं स्थानीय लोग शामिल हुये. मौके पर पत्रिका की एडिटर सुलेखा नंदा तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola