इसीएल मुख्यालय पर अधिकार का धरना शुरू

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : निर्धारित समय तक इसीएल प्रबंधन के स्तर से कोई पहल नहीं होने से क्षुब्ध केंदा एरिया की बहुला सीएचपी से हटाये गये ठेका श्रमिकों की महिलायें इसीएल (आसनसोल दुर्गापुर) ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले गुरुवार को इसीएल मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गयी. इनका नेतृत्व जानकी देवी, अमला देवी, किरण […]

विज्ञापन

सांकतोड़िया : निर्धारित समय तक इसीएल प्रबंधन के स्तर से कोई पहल नहीं होने से क्षुब्ध केंदा एरिया की बहुला सीएचपी से हटाये गये ठेका श्रमिकों की महिलायें इसीएल (आसनसोल दुर्गापुर) ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले गुरुवार को इसीएल मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गयी. इनका नेतृत्व जानकी देवी, अमला देवी, किरण पासवान, लक्खी भूइयां, सरिता पासवान तथा जनता देवी कर रही हैं.

उल्लेखनीय है कि केंदा एरिया की बहुला सीएचपी से ठेकेदार द्वारा हटाये गये 22 ठेका श्रमिकों को पुन: काम पर वापस लिये जाने की मांग पर ठेका श्रमिकों के परिजन इसीएल (आसनसोल दुर्गापुर) ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले इसीएल मुख्यालय के समक्ष धरने पर बैठे थे. इस दौरान प्रबंधन द्वारा समस्या पर वार्ता के लिये 11 जनवरी तक की मोहलत मांगी गयी थी. यूनियन की संयुक्त सचिव सुदिप्ता पाल ने कहा कि दी गयी अवधि बीत जाने के बाद भी प्रबंधन के स्तर से कोई जबाब नहीं मिला. इसके बाद पुन: धरने पर बैठने के लिये बाध्य हुये है. इनके परिजनों के सामने भूखमरी की स्थिति हो गयी है. इस दौरान हटाये गये ठेका श्रमिक पुन: काम पर वापस लिये जाने की मांग को लेकर मुख्यालय गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे. इनके प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola