सोलर एनर्जी पार्क के समक्ष प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. शहर के सिटी सेंटर स्थित सोलर एनर्जी पार्क के समक्ष सोमवार की सुबह पलासडीहा के लोगों ने रोजगार की मांग पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देख कर पार्क प्रबंधन ने पार्क को बंद कर िदया. पार्क के मालिक प्रणव राय ने बताया कि एक जनवरी को पार्क को नये सिरे से खोला गया था. […]

विज्ञापन
दुर्गापुर. शहर के सिटी सेंटर स्थित सोलर एनर्जी पार्क के समक्ष सोमवार की सुबह पलासडीहा के लोगों ने रोजगार की मांग पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देख कर पार्क प्रबंधन ने पार्क को बंद कर िदया. पार्क के मालिक प्रणव राय ने बताया कि एक जनवरी को पार्क को नये सिरे से खोला गया था.
बहाली में स्थानीय िनवािसयों को प्राथमिकता दी गई लेिकन बावजूद इसके स्थानीय िनवासी तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के नाम पर रोजगार मांगने के लिये अब तक दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं. बार-बार प्रदर्शन किये जाने से इसे खोलने में परेशानी हो रही है. जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाेयगा, पार्क को बंद रखने का फैसला लिया गया है. स्थानीय िनवािसयों का आरोप है िक मुंह देखकर बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है. नाममात्र को स्थानीय िनवािसयों को जगह दी गई है. तृणमूल कांग्रेस के वरीय नेता उत्तम मुखर्जी ने कहा कि पार्क बंद नहीं होगा. समस्या का समाधान शीघ्र कर िलया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola