विज्ञान के प्रश्नपत्र सिर्फ अंगरेजी में

Updated:
विज्ञापन

जटिलता. स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में दुविधा की स्थिति आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) के परीक्षा नियंत्रक के स्तर से बीते छह दिसंबर को जारी परीक्षा संबंधित सूचना से कॉलेज छात्रों के बीच दुविधा की स्थिति बन गयी है. किसी भी कॉलेज के प्राचार्य या टीचर इंचार्ज इस संबंध […]

विज्ञापन
जटिलता. स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में दुविधा की स्थिति
आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) के परीक्षा नियंत्रक के स्तर से बीते छह दिसंबर को जारी परीक्षा संबंधित सूचना से कॉलेज छात्रों के बीच दुविधा की स्थिति बन गयी है. किसी भी कॉलेज के प्राचार्य या टीचर इंचार्ज इस संबंध में सही स्थिति बता नहीं पा रहे हैं. उनका कहना है कि यह नोटिस यूनिवर्सिटी का है तथा स्पष्टीकरण भी यूनिवर्सिटी के स्तर से ही मिलेगा.
तीन पंक्तियों में जारी इस नोटिस को यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर लगाया गया है. इसमें कहा गया है कि स्नातक स्तर के पहले सेमेस्टर 2016 की पहली परीक्षा में विज्ञान विषय के सभी प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होंगे. हालांकि परीक्षार्थी अंग्रेजी या अपनी मातृभाषा में दे सकते हैं. इस नोटिस को सभी कॉलेजों ने अपने नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है.
इसके बाद परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उनका कहना है कि अधिकांश् परीक्षार्थियों की मातृभाषा बांग्ला, हिंदी तथा ऊदरू है. तो क्या के परीक्षा में उत्तर पुस्तिका इन तीन भाषाओं में से किसी में भी लिख सकते हैं. लेकिन इसकी पुष्टि या अधिकारिक जानकारी कहीं से भी नहीं मिल रही है.
बीबी कॉलेज (आसनसोल) के टीचर इंचार्ज डॉ अमलेश चटर्जी ने कहा कि उनके कॉलेज के आधिकारिक मेल पर यह सूचना आयी थी. उन्होंने नोटिस बोर्ड पर लगा दिया. उन्होंने स्वीकार किया कि नोटिस से भ्रम की स्थिति बन रही है. लेकिन उनके पास अधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने यूनिवर्सिटी अधिकारियों को बताया था कि बर्दवान यूनिवर्सिटी से मिलनेवाले प्रश्न पत्र अंग्रेजी तथा बांग्ला भाषा में होते थे. ताकि परीक्षार्थियों को प्रन समझने में सुविधा हो. लेकिन केएनयू में ऐसी व्यवस्था नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र के अंग्रेजी में होने की बात कही गयी है. उत्तर पुस्तिका की भाषा के बारे में वे यूनिवर्सिटी अधिकारियों से बात करेंगे.
यूनिवर्सिटी अदिकारियों ने फोन पर कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद ही नोटिस देख कर वे कोई टिप्पणी कर सकेंगे.
इधर जानकार सूत्रों ने कहा कि संभवत: यह तकनीकी भूल हो सकती है. बर्दवान यूनिवर्सिटी के प्रश्नपत्र के मॉडल की चर्चा होने के बाद केएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होंगे. यानी बांग्ला भाषा में प्रश्न पत्र नहीं मिलेगे. जहांतक उत्तर पुस्तिका की भाषा का मुद्दा है तो अधिकारी कहना चाहते हैं कि परीक्षार्थी अंग्रेजी या बांग्ला में उत्तर लिख सकते हैं. उन्हें परीक्षार्थियों की मातृभाषा का जिक्र न करके बांग्ला भाषा का जिक्र करना चाहिए था. इससे हिंदी व ऊदरू भाषा के परीक्षार्थियों के लिए दुविधा की स्थिति नहीं बनती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola