हाथी के हमले में कृषक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा. हाथी के हमले में बड़ाबाजार के भागाबांध िनवासी लाल मोहन पात्र(75) की मौत के बाद आक्रोिशत ग्रामीणों ने पुिलस एवं वन विभाग के िखलाफ जमकर िवरोध प्रदर्शन िकया. सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की गई. मृतक के बेटा कंचन पात्र ने बताया िक वे कृषक हैं. िपताजी रात में खेतों में पहरा दे […]
विज्ञापन
आद्रा. हाथी के हमले में बड़ाबाजार के भागाबांध िनवासी लाल मोहन पात्र(75) की मौत के बाद आक्रोिशत ग्रामीणों ने पुिलस एवं वन विभाग के िखलाफ जमकर िवरोध प्रदर्शन िकया.
सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की गई. मृतक के बेटा कंचन पात्र ने बताया िक वे कृषक हैं. िपताजी रात में खेतों में पहरा दे रहे थे. सोमवार की मध्य रात जंगली हाथियों का झुंड खेत में लगी सब्जियां खाने लगा. पिताजी हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करने लगे तो हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हािथयों की चिघाड़ सुनकर पुलिस प्रशासन व वन विभाग को जानकारी दी गई लेिकन सहायता के िलये कोई वहां नहीं आया.
हािथयों के हमले में िपता की मौत हो गई. इसके बाद झुंड जंगल में चला गया. झुंड पुन: सब्जी खाने तथा गांव पर आक्रमण करने आयेगा. ग्रामीणों ने मुआवजा तथा मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख बोड़ोबाजार बांदोयान सड़क पर घंटों अवरोध किया. बाद में पुलिस तथा वन विभाग के आश्वासन के बाद अवरोध समाप्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










