ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए निगम करेगा माइकिंग

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे व्यवसायों को व्यवस्थित करने के उददेश्य से बोरो नंबर तीन के चेयरमैन गुलाम सरवर ने संस्थानों का निरीक्षण कर संस्थान संचालकों से ट्रेड लाइसेंस बनाने को कहा है. श्री सरवर ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस बनाने से नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा और […]

विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे व्यवसायों को व्यवस्थित करने के उददेश्य से बोरो नंबर तीन के चेयरमैन गुलाम सरवर ने संस्थानों का निरीक्षण कर संस्थान संचालकों से ट्रेड लाइसेंस बनाने को कहा है. श्री सरवर ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस बनाने से नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा और राजस्व बढ़ने से निगम अंतर्गत इलाकों में विकास कार्य होंगे.
उन्होंने कहा कि जो लोग निगम अंतर्गत इलाकों में रेल, सेल, इसीएल की जमीनों पर व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं, उपयुक्त कागजातों के साथ आवेदन करने पर उन्हें भी निगम स्तर से ट्रेड लाइसेंस निर्गत किये जायेंगे. जिन व्यवसायियों के पास जमीनें नहीं हैं, वे किसी दूसरे संस्थानों और प्रतिष्ठानों की जमीन पर दुकानों का संचालन करते हैं. उनसे आवश्यक शर्तो के साथ निगम स्तर से लिखितनामा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आसनसोल अंतर्गत सेल, इसीएल, रेल की जमीन पर बहुत से छोटे-बड़े व्यवसाय का संचालन हो रहा है. वे भारी मुनाफा भी कमा रहे हैं. नगर उनके द्वारा फैलाये गये कचरे की सफाई करता है. निगम की लाइटों का वे भी लाभ लेते हैं. परंतु निगम को कोई राजस्व नहीं मिल पाता है. एक होटल संचालक जो रेल की जमीन पर दुकान चलाता है.
उसके होटल का कचरा निगम के सफाई कर्मी उठाते हैं. लेकिन राजस्व मांगने पर कहते हैं कि वे रेल की जमीन पर दुकान चलाते हैं. राजस्व कैसे दे सकते हैं? लेकिन निगम उनको तमाम परिसेवाएं देता हैं. नये नियम के तहत अब उनसे राजस्व भी लिया जायेगा. इसको लेकर जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं. जल्द ही निगम इलाकों में ट्रेड लाइसेंस बनाने को लेकर माइकिंग की जायेगी और सभी को ट्रेड लाइसेंस बनाने को कहा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola