तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट

Updated:
विज्ञापन

तीन घायल, सात के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुिलस, किसी की िगरफ्तारी नहीं दुर्गापुर. कोकोवेन थाना के डीपीएल रेल गेट के समीप तृणमूल कार्यालय में सोमवार की रात तोड़फोड़ की गई. आरोप है िक तृणमूल नेता विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मायनक मजुमदार के समर्थकों पर हमला िकया गया. घटना में दोनों पक्ष […]

विज्ञापन
तीन घायल, सात के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज
जांच में जुटी पुिलस, किसी की िगरफ्तारी नहीं
दुर्गापुर. कोकोवेन थाना के डीपीएल रेल गेट के समीप तृणमूल कार्यालय में सोमवार की रात तोड़फोड़ की गई. आरोप है िक तृणमूल नेता विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मायनक मजुमदार के समर्थकों पर हमला िकया गया. घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हुये हैं.
घायलों की चिकित्सा दुर्गापुर महकमा अस्पताल में की गई. मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में तृणमूल नेता सौमेन दास ने सात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना मे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
तृणमूल कांग्रेस नेता सौमेन दास ने बताया कि नगर निगम के उपमेयर अमिताभ बनर्जी की तरफ से क्षेत्र के राशन कार्डों में संशोधन की जिम्मादारी मिली है. उनके आदेशानुसार क्षेत्र मे संशोधन का काम किया जा रहा है. इसी के मद्देनजर वे रेलपार तृणमूल कार्यालय में संजय डोम और चंदन चटर्जी के साथ बैठे हुये थे. इसी दौरान विजय श्रीवास्तव के समर्थकों ने लाठी रॉड से हमला कर िदया. कार्यालय में तोड़फोड़ की गई. उनके तीन समर्थक घायल हुये हैं.
दुर्गापुर महकमा अस्पताल में उनका इलाज िकया गया.दूसरी तरफ, विजय श्रीवास्तव ने बताया कि झूठे आरोप में उन्हें फंसा कर बदनाम करने की सािजश रची जा रही है. घटना वाले िदन वे यहां थे ही नहीं. जरूरी काम से बाहर गये हुये थे. मारपीट, तोड़फोड़ की घटना से कोई लेना-देना नहीं है. बर्दवान जिला(शिल्पांचल) तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि विषय के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. पार्टी के िनयमों को ताक पर रख काम करने वालों के िखलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola