अप कामरूप एक्सप्रेस से तीन बस्ता गांजा बरामद
एस टू बोगी में रखकर भेजा जा रहा था कोई गिरफ्तीर नहीं, जांच में जुटी रेल पुिलस पानागढ़ : अप कामरूप एक्सप्रेस की एस टू बोगी से कटवा रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापेमारी अभियान चलाकर तीन बस्ता गांजा बरामद िकया है. ट्रेन की बोगी से भारी मात्रा में गांजा मिलने से रेल […]
एस टू बोगी में रखकर भेजा जा रहा था
कोई गिरफ्तीर नहीं, जांच में जुटी रेल पुिलस
पानागढ़ : अप कामरूप एक्सप्रेस की एस टू बोगी से कटवा रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापेमारी अभियान चलाकर तीन बस्ता गांजा बरामद िकया है. ट्रेन की बोगी से भारी मात्रा में गांजा मिलने से रेल पुिलस भी अचंभित है. इसकी अनुमािनत कीमत कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. इस घटना में िकसी की िगरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
कटवा रेल पुिलस प्रभारी एसके द्विवेदी ने बताया िक गुप्त सूचना मिली कि कामरूप एक्सप्रेस की बोगी में कुछ लोग गांजा िछपाकर ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही रेल पुिलस चौकन्नी हो गई. कटवा स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई. इस क्रम में एस टू बोगी से तीन बस्ता गांजा बरामद िकया गया. बस्ते में 32 गांजा के पैकेट थे. उन्होंने कहा िक घटना में किसी की िगरफ्तारी नहीं हो पाई है. गांजा कहां से और कहां के लिये कौन ले जा रहा था, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं. तसकरी में कौन-कौन शामिल है, पुिलस जांच कर रही है. रेल पुिलस का कहना है िक यह गांजा का पकड़ा जाना बड़ी कामयाबी है.
नवजात का गला कटा शव बरामद: पानागढ़. वीरभूम जिले के पाड़ूई में नवजात का गला कटा मृत देह मिलने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है. घटना की जानकारी िमलने के बाद पाड़ुई थाना पुिलस शिशु का शव बरामद कर ले गई. किसने और िकसलिये नवजात की हत्या की है. पुिलस मामले की पड़ताल कर रही है.
पत्थर से फोड़ा महिला का सिर: रानीगंज. रानीगंज थाना अंतर्गत टीवी अस्पताल पांच नंबर कॉलोनी क्षेत्र में रविवार की सुबह खीरुन खातून को 13 वर्षी किशोर निराला राय ने पत्थर से जख्मी कर िदया. घटना से इलाके में उत्तेजना व्याप्त हो गई. महिला ने बताया िक उसका पुत्र नजदीक के एक मैदान में खेल रहा था. वह उसे बुलाने के िलये मैदान में गई थी. उसी समय निराला ने पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया. घटना की शिकायत थाने में की गई है. स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से दोनों परिवारों ने समझौता कर िलया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










