ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने ठप किया ओसीपी में उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

गलत तरीके से ब्लास्टिंग करने का लगाया आरोप भय से बाहर निकलना हुआ मुश्किल रानीगंज : इसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत महावीर ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण सियारसोल ग्राम क्षेत्र के कई घरों में दरार पड़ने का आरोप लगाते हुये गुरुवार को ग्रामीणों ने ओसीपी का काम ठप कर िदया. ग्रामीणों का कहना है िक […]

विज्ञापन
गलत तरीके से ब्लास्टिंग करने का लगाया आरोप
भय से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
रानीगंज : इसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत महावीर ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण सियारसोल ग्राम क्षेत्र के कई घरों में दरार पड़ने का आरोप लगाते हुये गुरुवार को ग्रामीणों ने ओसीपी का काम ठप कर िदया. ग्रामीणों का कहना है िक इसीएल प्रबंधन द्वारा गलत तरीके से ब्लास्टिंग किये जाने से कई घरों में दरारें पड़ गईं. लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. शौच के दौरान एक ग्रामीण के सामने पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा आकर िगरा, बाल-बाल उसकी जान बची.
ग्रामीणों की िशकायत है िक ब्लास्टिंग रात के अंधेरे में की जाती है. कब किधर से पत्थर का बड़ा टुकड़ा आकर उनके घर पर एवं उन पर िगर पड़े, इस बात का डर हमेशा सताता है. ग्रामीणों ने चेतावनी के लहजे में कहा िक कहा कि जब तक प्रबंधन कोई उचित कदम नहीं उठाता, उत्पादन ठप रहेगा. दूसरी ओर, महावीर ओसीपी प्रबंधक अशोक कर्मकार ने बताया कि वह सही तरीके से ब्लास्टिंग करवा रहे हैं.
दरअसल, उन्होंने यहां पूर्ण रूप से कोयला चोरी रोक दी है. इस कारण इस तरह के बेतुका आरोप लगाकर उत्पादन को प्रभावित िकया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचाया. अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वह आकर बातचीत करें. समाधान निकाला जाएगा. इस तरह से उत्पादन बंद करना एवं तोड़फोड़ करना उचित नहीं है. प्रबंधक श्री कर्मकार के हस्तक्षेप से दोपहर बाद कार्य पुन: आरंभ हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola