आसनसोल के जेंट्स पार्लरों में नहीं दिखेंगी अब युवतियां

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाके में डांस बार को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के बाद मेयर र जितेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को नया आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि निगम इलाके में संचालित किसी भी जेंट्स पार्लर में कार्यरत युवती या महिला कर्मी किसी पुरुष ग्राहक का मसाज नहीं करेगी. इसकी शिकायत मिलने […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाके में डांस बार को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के बाद मेयर र जितेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को नया आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि निगम इलाके में संचालित किसी भी जेंट्स पार्लर में कार्यरत युवती या महिला कर्मी किसी पुरुष ग्राहक का मसाज नहीं करेगी. इसकी शिकायत मिलने पर उक्त ब्यूटी पार्लर का ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आधुनिकता के नाम पर अपसंस्कृति फैलाने की कोशिशों को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि नगर निगम अंतर्गत कुल्टी, रानीगंज, जामुड़िया तथा आसनसोल में संचालित हो रहे जेंटस पार्लरों के मसाज सेंटरों में महिलाओं को नियुक्ति नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि पुरूष पार्लरों में महिलाओं से मसाज परिसेवा को पुरी तरह प्रतिबंधित किया जायेगा. इस संबंध में नगर निगम अंतर्गत सभी जेंटस पार्लरों को शुक्रवार को लिखित सूचना पत्र भेजे जायेंगे. दिशा निर्देश की अवहेलना करने वाले जेंटस पार्लरों के ट्रेड लाइसेंस रद्द किये जायेंगे और कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि इस निर्देश को पार्लरों में लागू करने के लिए नगर निगम स्तर से बहुसदस्यीय टीम गठित की जायेगी. जिसमें स्थानीय वार्ड पार्षदों, बोरो चेयरमैनों और मेयर परिषद सदस्यों को भी जांच टीम में शामिल किया जायेगा. टीम सदस्य पार्लरों में जाकर समय समय पर जांच करेंगे और नगर निगम के निर्देश को अमान्य करने वाले पार्लरों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
निगम सूत्र ने कहा बहुत से मसाज पार्लरों में काम करने वाली महिला कर्मियों का शोषण किया जाता है. कुछ पार्लरों में मसाज के नाम पर महिला कर्मियों से जिस्मफरोशी की शिकायतें मेयर श्री तिवारी कतो मिली हैं. शिल्पांचल के कई पार्लरों में यह गोरख धंधा मसाज पार्लर के नाम पर वर्षो से फल फुल रहा है. लोक लाज और समाज में बदनामी के भय से महिला कर्मी इसका खुल कर विरोध नहीं कर पाती हैं. यह निर्णय से मासज पार्लरों के नाम पर महिलाओं का शोषण रोकने में मदद मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola