शादी के लिए निकासी की शर्ते कठिन, ग्राहक हताश

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न बैंकों से शादी के लिए 2.5 रूपये की निकासी की स्वीकृति के बाद भी प्रक्रिया की जरूरी शर्ते पूरी न कर सकने के कारण राशि न मिलने से ग्राहकों में भारी हताशा है. बीएनआर स्टेट बैंक की आसनसोल मुख्य शाखा के उपमहाप्रबंधक सौरभ घोष ने कहा कि मुख्यालय से मिले […]

विज्ञापन

आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न बैंकों से शादी के लिए 2.5 रूपये की निकासी की स्वीकृति के बाद भी प्रक्रिया की जरूरी शर्ते पूरी न कर सकने के कारण राशि न मिलने से ग्राहकों में भारी हताशा है.

बीएनआर स्टेट बैंक की आसनसोल मुख्य शाखा के उपमहाप्रबंधक सौरभ घोष ने कहा कि मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार शादी जैसे महत्वपूर्ण समय पर बैंक खाते से निकासी की राशि सीमा 2.5 लाख की गयी है. पर ग्राहक स्तर से जरूरी शर्ते डेकोरेटर का ब्यौरा, केटरर का ब्यौरा और अन्य निर्देशों का ब्यौरा न दे पाने के कारण निकासी के लिए किये गये आवेदन अमान्य कर दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी शाखा स्तर से ग्राहकों को इस संबंध में पुरी तरह से सहयोग किया जा रहा है. गुरूवार तक इस तरह के कुल 14 मामले निबटाये गये और जरूरी शर्ते पुरा कर ग्राहकों ने अपने खातों से रकम की निकासी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola