किचन में जड़ दिया ताला, एक घंटे विलंब से मिला मरीजों को भोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भोजन को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने अस्पताल की रसोई में बुधवार को ताला जड़ िदया. उन्होंने रसोई प्रबंधक को डांट िपलाते हुये खुद की िनगरानी में सफाई कराई. रसोई की सफाई के बाद वहां भोजन बनना आरंभ हुआ. इस कारण मरीजों को भोजन […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भोजन को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने अस्पताल की रसोई में बुधवार को ताला जड़ िदया. उन्होंने रसोई प्रबंधक को डांट िपलाते हुये खुद की िनगरानी में सफाई कराई. रसोई की सफाई के बाद वहां भोजन बनना आरंभ हुआ. इस कारण मरीजों को भोजन मिलने में एक घंटे का िवलंब हो गया.
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की रसोई में काफी गंदगी हो गई थी. यह भोजन में पड़कर उसे दूिषत कर रही थी. अधीक्षक देवव्रत दास रसोई मािलक को काफी समय से रसोई में सफाई करने को कह रहे थे. लेिकन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था.
इससे नाराज होकर अधीक्षक ने बुधवार को रसोई में ताला लगा िदया गया ताकि गन्दगी के कारण मरीजों का भोजन दूषित न हो. हालांकि कुछ देर में किचन को अच्छी तरह से साफ कर दिया गया. रसोई प्रबंधक तुलसी घोष ने बताया कि अधीक्षक के निर्देशानुसार किचेन को अच्छी तरह से साफ कर दिया गया है. इसके पश्चात लगभग 300 मरीजों के लिये खाना बनाया जा रहा है. किचन की साफ-सफाई पर लगातार ध्यान िदया जायेगा. रसोई बंद होने के कारण कुछ लोगों को परेशानी भी हुई. निताई हाजरा, सुरेश महतो ने बताया िक रोजाना बारह बजे तक भोजन मिल जाता है. लेकिन आज उन्हें समय पर खाना नहीं मिला. इस कारण बाहर भोजन करना पड़ा.
देवव्रत दास ने बताया िक मरीजों के भोजन से िखलवाड़ नहीं िकया जा सकता है. भोजन शुद्ध एवं स्वच्छ होना चाहिए. इसकी शुरूआत किचन से होती है. उसे साफ रखना बेहद जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










