आज दिल्ली में धरना देंगी ममता

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन कोलकाता/नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का एलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि देशभर में नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ वह बुधवार को सुबह साढ़े बारह बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
कोलकाता/नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का एलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि देशभर में नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ वह बुधवार को सुबह साढ़े बारह बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगी. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी इस धरना प्रदर्शन में शामिल होना चाहती हैं उनका स्वागत है.
कलकत्ता से दिल्ली के लिए रवाना होते हुए ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि सभी पार्टियां संसद में जनता के हित में मिलकर काम करती है ऐसे में जनता से जुड़े इस मामले में भी सभी पार्टियों को साथ आना चाहिए और सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.
उन्होंने ये भी कहा कि जब वह दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रही होंगी उस वक्त बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन होगा. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि वह इस मुद्दे पर 29 नवंबर को लखनऊ में भी सभा को संबोधित करेंगी साथ ही वह पंजाब और बिहार भी जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola