पंचायत प्रधान के कार्यालय में तोड़फोड़, हाथापाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया जिला अंतर्गत काशीपुर प्रखंड के एकमात्र माकपा परिचालित बेको ग्राम पंचायत के प्रधान काजोल भट्टाचार्या के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही तृणमूल नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की. घटना के खिलाफ आद्रा थाने शिकायत दर्ज कराई गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार पलासकोला निवासी बेको अंचल […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया जिला अंतर्गत काशीपुर प्रखंड के एकमात्र माकपा परिचालित बेको ग्राम पंचायत के प्रधान काजोल भट्टाचार्या के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही तृणमूल नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की. घटना के खिलाफ आद्रा थाने शिकायत दर्ज कराई गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार पलासकोला निवासी बेको अंचल के प्रभावशाली तृणमूल नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ता बेको ग्राम पंचायत पहुंचे और प्रधान काजल भट्टाचार्य पर इंिदरा आवास परियोजना के तहत कुछ खास लोगों के नाम पंजीकरण का दबाव डालने लगे. प्रधान ने विरोध िकया तो तृणमूल नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधान संग हाथापाई की और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की. प्रधान ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी.
पुिलस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना िकया और उसके बाद मामले की छानबीन आरंभ करदी. मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं िकया जा सका है. माकपा ने प्रधान पर शारीरिक अत्याचार एवं कार्यालय में तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार बेको में प्रतिवाद सभा करने का एेलान किया है. हालांकि तृणमूल ने इसे बेबुनियाद आरोप तथा साजिश बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










