टीएनइबी खरीदेगा ढाई मिलियन टन अतिरिक्त कोयला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इसीएल मुख्यालय में निदेशकों की मौजूदगी में हुआ इसका करार कोयले की कीमत में कटौती होने के बाद बढ़ने लगी है इसकी मांग सांकतोड़िया : कोयले की बिक्री बढ़ाने के मुद्दे पर इसीएल प्रबंधन ने मंगलवार को कंपनी मुख्यालय सांकतोड़िया के प्रशासनिक भवन स्थित बोर्ड कक्ष में तमिलनाडू इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों संग बैठक की. […]
विज्ञापन
इसीएल मुख्यालय में निदेशकों की मौजूदगी में हुआ इसका करार
कोयले की कीमत में कटौती होने के बाद बढ़ने लगी है इसकी मांग
सांकतोड़िया : कोयले की बिक्री बढ़ाने के मुद्दे पर इसीएल प्रबंधन ने मंगलवार को कंपनी मुख्यालय सांकतोड़िया के प्रशासनिक भवन स्थित बोर्ड कक्ष में तमिलनाडू इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों संग बैठक की. बैठक में कार्मिक निदेशक केएस पात्र, वित्त निदेशक एएम मराठे, तकनीकी निदेशक (संचालन) बीएन शुक्ला, तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) अजय कुमार सिंह, सीएमडी के तकनीकी सचिव निलाद्री राय, महाप्रबंधक (सेल्स व मार्केटिंग) बीके सिंह, टीएनईबी कंपनी के मुख्य अभियंता (मेकेनिकल) एवं महातमिल कोलियरीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक इआरएन साथिया सीलान, कार्यपालक अभियंता (मेकेनिकल व कोल) के जसतीन जगदीप कुमार, एस सेकार, एसआइसीएल के आर मेयाप्पन, एवं एल मुयुरामन शामिल थे. इसीएल 29 बिजली कंपनियों को कोयला सप्लाई कर रही है.
जिसमें टीएनईबी भी शामिल है. कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने कहा कि कंपनी के वित्तिय स्थिति को मजबूत रखना है तो कोयले की बिक्री बढ़ानी होगी. कोयला कर्मियों के बोनस मद में कंपनी को 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि टीएनईबी कंपनी साढ़े चौदह लाख टन प्रति वर्ष कोयला खरीदती थी. लेकिन अब ढ़ाई मिलियन टन सालाना और कोयला खरीदना चाहती है. कुछ माह पहले कोयले की बिक्री प्रभावित हुयी थी. कोयला स्टॉक पांच मिलियन टन हो गया था. अंतत: कोयले की बिक्री करने को लेकर कोयले के दामों में कटौती की गयी उसके बाद से कोयले का उठाव होना शुरु हो गया था.
उन्होंने कहा कि कंपनी का कोयला काफी अच्छा है. जिसके कारण इसकी कीमत अधिक है. टीएनईबी के मुख्य अभियंता एन साथीयासीलान ने कहा कि इसीएल का कोयला बेहतर गुणवत्ता का है. इस कारण ढ़ाई मिलियन टन सालाना अतिरिक्त कोयला सप्लाई के लिए करार हुआ है.
सांप काटने से मौत
आसनसोल. चिनाकुड़ी दो निवासी नुनुलाल पासवान की पत्नी बिंदा देवी (40वर्ष) की मौत सांप के काटने से मंगलवार को हो गई. सुबह कार्य करने के दौरान घर के पास ही उसे जहरीले सांप ने काट लिया था. परिजन उसे अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा.
ट्रेन से गिरकर मौत
आसनसोल. गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) थाना अर्तगत कथाग्राम निवासी राजनाथ कुमार(39वर्ष) की मौत अंडाल स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










