बिहार, यूपी जानेवाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति

Updated:
विज्ञापन

सभी रेगुलर, साप्ताहिक ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग, आरक्षण मिलना मुश्किल दिवाली, छठ पूजा में जाने के लिए यात्री दलाल, ट्रेवलिंग एजेसियों की शरण में आसनसोल : दिवाली व महाछठ पूजा के लिए आसनसोल मंडल रेल मुख्यालय आसनसोल स्टेशन से बिहार तथा उत्तर प्रदेश जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीट रिज्रेवशन में बेटिंग ही […]

विज्ञापन
सभी रेगुलर, साप्ताहिक ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग, आरक्षण मिलना मुश्किल
दिवाली, छठ पूजा में जाने के लिए यात्री दलाल, ट्रेवलिंग एजेसियों की शरण में
आसनसोल : दिवाली व महाछठ पूजा के लिए आसनसोल मंडल रेल मुख्यालय आसनसोल स्टेशन से बिहार तथा उत्तर प्रदेश जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीट रिज्रेवशन में बेटिंग ही बेटिंग है. रेल यात्री को अब शायद ही छठ के लिए आसनसोल से यूपी और बिहार की ओर जाने वाले प्रमुख ट्रेन में सीट उपलब्ध होगी. विवशता में यात्रियों ने दलालों व ट्रेवल एजेंसियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.
आसनसोल से यूपी तथा बिहार के लिए साप्ताहिक ट्रेनों में भी रिज्रेवशन अब मिलना मुश्किल है. आसनसोल से खुलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अप 13509 आसनसोल गौंड़ा साप्ताहिक ट्रेन में एक नवंबर को स्लीपर कोच में 150 वेटिंग है. वहीं वातानूकूलित थ्री टायर में वेंटिग 19 है. अप 135057 आसनसोल गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन में चार नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 135 तथा एसी थ्री टायर में 27 वेंटिग है.
अप 13157 कोलकाता मजफ्फरपुर साप्ताहिक ट्रेन में एक नवंबर को 258 वेटिंग स्लीपर में तथा एसी थ्री टायर में 23 वेटिंग है. अप 13043 हावडा रक्सौल मिथिलांचल साप्ताहिक ट्रेन में दो नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 291 तथा एसी थ्री टायर में 50 वेटिंग है.
इसी ट्रेन में 05 नवंबर को स्लीपर में 89 वेटिंग तथा एसी थ्री टायर में 41 वेटिंग है. इसके साथ ही बिहार व यूपी की ओर जाने वाले प्रमुख ट्रेन, जो कि हावड़ा व कोलकाता से खुलती है, की भी स्थिति कमोवश इसी प्रकार है. अप 13019 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस में एक नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 253 तथा एसी थ्री टायर में 41 वेटिंग है. दो और तीन नवंबर को स्लीपर में नो रुम है. एसी थ्री टायर में 2 नवंबर को वेटिंग 52 तथा तीन नवंबर को 61 वेटिंग है.
एक नवंबर को अप 13021 मिथिला एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 50 तथा एसी थ्री टायर में वेटिंग 11 है. दो नवबंर को स्लीपर में वेटिंग 59 तथा एसी थ्री टायर में 12 वेटिंग है. अप 15047 पूर्वाचंल एक्सप्रेस में स्लीपर में एक नवंबर को वेंटिग 58 है वहीं एसी थ्री टायर में 11 वेंटिग है. दो नवंबर को अप 15049 कोलकाता गोरखपुर में स्लीपर में वेटिंग 80 तथा एसी थ्री टायर में आठ वेटिंग है.
अप 13185 गंगासागर एक्सप्रेस में एक नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 53 तथा एसी थ्री टायर में 11 वेटिंग, दो नवंबर को सलीपर में वेटिंग 54 तथा एसी थ्री टायर में 14 वेटिंग है. अप 13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस में एक नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 58 तथा एसी थ्री टायर में सात वेटिंग है. दो नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 97 तथा एसी थ्री टायर में वेटिंग 12 है.
अप 12303 पूर्वा एक्सप्रेस में स्लीपर में वेटिंग 223 तथा एसी थ्री टायर में 60 वेटिंग है. दो नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 141 तथा एसी थ्री टायर में वेटिंग 38 है. आसनसोल से बिहार, यूपी की ओर छठ को लेकर अब तक ट्रेन में रिजर्वशन नहीं होने से रेलयात्री को काफी परेशानी को सामना करना पड सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola