विधायक विकास मद से बनेगी करबला की चारदीवारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : बुधवार को मोहर्रम के नवमी के अवसर पर राज्य के श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक ने शितला स्थित कर्बला मैदान में मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया और विधायक राशि से कर्बला मैदान के बाउंड्री दिवाल बनवाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि कर्बला मैदान में जरूरी निर्माण कार्य किये जायेंगे. इससे […]
विज्ञापन
आसनसोल : बुधवार को मोहर्रम के नवमी के अवसर पर राज्य के श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक ने शितला स्थित कर्बला मैदान में मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया और विधायक राशि से कर्बला मैदान के बाउंड्री दिवाल बनवाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि कर्बला मैदान में जरूरी निर्माण कार्य किये जायेंगे. इससे पहले यहां सिर्फ मैदान था. उनके आने के बाद कर्बला मैदान में काफी कार्य हुआ है. उन्होंने कहा आसनसोल में सभी धर्मो के लोग एक दूसरे के पर्वो और त्योहारों पर शामिल होते हैं यह हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है.
अवसर पर उपमेयर तबस्सुम आरा, मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, पार्षद सह बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद कविता यादव, अबू सददाब कूनैन आदि उपस्थित थे. कर्बला कमेटी सदस्यों ने मंत्री श्री घटक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया. उपमेयर सुश्री आरा ने कहा कर्बला मैदान में मोहर्रम के अवसर पर आसनसोल के विभिन्न हिस्सों चांदमारी, हाजी नगर, अली नगर, जहांगीरी मोहल्ला, ओके रोड, नूर नगर, तरी मोहल्ला से भारी तादाद में लोग आते हैं.
उनके लिए जल्द ही नगर निगम स्तर से वजुगाहो बनाया जायेगा. उन्होंने कहा निगम के इंजीनियरों ने वजुगाहों निर्माण स्थल का मुआयना कर लिया है. जल्द ही निर्माण किया जायेगा. वर्तमान में कर्बला में मौजूद नल से भीड की पेय जल की पूर्ति संभव नहीं है. सुश्री आरा ने कहा कर्बला मैदान में हाइ मास्ट लाइट लगाये जायेंगे ताकि रात के समय कर्बला आने में किसी को दिक्कत न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










