अगरतला व कोलकाता के बीच सीधी ट्रेन सेवा आठ से

Updated:
विज्ञापन

38 घंटे में कंचनजंघा एक्सप्रेस तय करेगी यह सफर मालीगांव : आगामी 8 अक्तूबर से कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से जोड़ेगी. लंबे समय से कोलकाता और अगरतला के बीच सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी. गत 31 जुलाई को दिल्ली (आनंद विहार स्टेशन) से […]

विज्ञापन
38 घंटे में कंचनजंघा एक्सप्रेस तय करेगी यह सफर
मालीगांव : आगामी 8 अक्तूबर से कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से जोड़ेगी. लंबे समय से कोलकाता और अगरतला के बीच सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी. गत 31 जुलाई को दिल्ली (आनंद विहार स्टेशन) से अगरतला को सीधे जोड़नेवाली पहली ट्रेन शुरू हुई थी. इस मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जल्द ही कोलकाता और अगरतला के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का एलान किया था.
15660 अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस हर शनिवार और मंगलवार को सुबह 5.15 बजे अगरतला से खुलेगी और अगले दिन शाम 7.25 बजे सियालदह पहुंचेगी. वहीं 15659 कंचनजंघा एक्सप्रेस हर शनिवार और गुरुवार को सियालदह से खुलेगी और अगले दिन रात नौ बजे अगरतला पहुंचेगी. अगरतला और सियालदह के बीच 1556 किलोमीटर की दूरी है. 38 स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन यह दूरी 38 घंटे में तय करेगी. अगरतला से बुकिंग के लिए एक एसी-3 और एक स्लीपर डिब्बा उपलब्ध रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola