ठनका गिरने से तीन की मौत, आठ गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़/अाद्रा. बर्दवान के कालना में वज्रपात की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम उत्पल पाल(48) तथा हिसी टुडू(40) बताया गया है. खेत में काम कर लौटते समय ही कल देर शाम ये दोनों बािरश के बीच फंस गये तभी वज्रपात की चपेट में आने से दोनों […]

विज्ञापन
पानागढ़/अाद्रा. बर्दवान के कालना में वज्रपात की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम उत्पल पाल(48) तथा हिसी टुडू(40) बताया गया है. खेत में काम कर लौटते समय ही कल देर शाम ये दोनों बािरश के बीच फंस गये तभी वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के िलये भेज िदया है.
ठनका गिरने से महिला की मौत, आठ घायल
आद्रा. ठनका गिरने से श्रीदाम बाउरी(20) की मौत हो गई जबकि आठ महिलाएं घायल हो गयीं. गुरुवार को पुरुलिया जिले के हुड़ा थाना के लुघुड़का मोड़ में घटना हुई. मृतका लुघुड़का निवासी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर श्रीदाम समेत नौ महिलाएं बारिश से बचने के लिये एक पेड़ के नीचे खड़ी थी. उसी वक्त वज्रपात होने से सभी जख्मी हो गई. सभी को लुघुड़का प्राथमिक िवद्यालय में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने श्रीदाम को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया. उनका इलाज चल रहा है.
अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, दो की मौत
बर्दवान. बर्दवान में विवेकानंद कॉलेज मोड़ के नजदीक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. बर्दवान थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात को काम के बाद घर लौटते वक्त मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, इससे उस पर सवार नइम शेख(30) एवं साहेब घोष(22) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय िनवािसयों की मदद से उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. कार्यरत चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया. नईम बर्दवान मोड़ और साहेब विवेकानंद कॉलेज मोड़ का िनवासी था. दोनों पेशे से फ्रीज मिस्त्री थे.
ट्रेन की चपेट में आकर मौत
बर्दवान. ट्रेन के धक्के से 70 वर्षीय उमा साव(70) की मौत हो गई. वह बर्दवान स्टेशन परिसर में होटल चलाते थे. रेल पटरी से होकर घर लौटने के क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola