गायिका आशा भोंसले ने किया पूजा का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर : बर्नपुर रोड स्थित रविंद्रनगर उन्नयन समिति में बुधवार को देश की चर्चित पाश्र्व गायिका आशा भोंसले ने पूजा का उद्घाटन किया. कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया. स्वागत स्वरुप ढाक बजाये गये व पुष्पों की बरसात की गयी. सुश्री भोंसले ने दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन किया. मां दुर्गा का श्रद्धापूर्वक नमन […]

विज्ञापन

बर्नपुर : बर्नपुर रोड स्थित रविंद्रनगर उन्नयन समिति में बुधवार को देश की चर्चित पाश्र्व गायिका आशा भोंसले ने पूजा का उद्घाटन किया. कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया. स्वागत स्वरुप ढाक बजाये गये व पुष्पों की बरसात की गयी. सुश्री भोंसले ने दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन किया. मां दुर्गा का श्रद्धापूर्वक नमन कर चढ़ावा भी चढ़ाया.

तत्पश्चात पंडाल का दर्शन किया. उन्होंने कहा कि वे आासनसोल पहले भी आ चुकी है. लेकिन पूजा कमेटी के आमंत्रण पर उन्हें फिर से आने का मौका मिला. तत्पश्चात आसनसोल पोलो ग्राउंड में पूजा कमेटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने सुमधूर आवाज में आशा भोंसले ने गीत गाकर लोगों को भरपुर मनोरंजन किया. मौके पर क्लब के सदस्य उपस्थित थे. उनके मंच पर आते ही उनके प्रशंसक श्रोताओं का उल्लास चरम पर पहुंच गया. उन्होंने भी पूरे जोश से उनका अभिनंदन किया. उन्होंने हिंदी फिल्मों के कई नये व पुराने गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. उन्होंने हिंदी के साथ ही बांग्ला में भी गीत गाये. सनद रहे कि पूजा कमेटी अपना गोल्डेन जुबली वर्ष मना रही है. राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को इस पंडाल का उद्घाटन किया था तथा मंच पर केक काटा था.

शुरू हो गयी वर्षों पुरानी राय परिवार की पूजा

रानीगंज. रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत चपुई ग्राम की राय परिवार की चार सौ वर्ष पुरानी पूजा बुधवार चतुर्थी से आरंभ हो गई. राय परिवार के वंशज बाबू राय ने बताया कि वैसे तो िवधिवत पूजा षष्ठी से आरंभ होगी लेिकन शंखनाद चतुर्थी से ही हो जाती है. इस रोज वैष्णव तरीके से खीरे की बलि दी जाती है. उन्होंने बताया कि लगभग चार सौ वर्ष पूर्ववर्गियों ने राय वंशज पर आक्रमण कर यहां का मंदिर भी तोड़ डाला था पर राय वंशज ने इस मंदिर का निर्माण कर देवी की आराधना की थी. तब से यह परंपरा चली आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola