बड़े वाहनों को नो इंट्री

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक अधिकारियों ने की आसनसोल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन संग बैठक राज्य के बाहर जाने पर कोई पाबंदी नहीं, प्रवेश करने के लिए नो इंट्री प्रभावी आसनसोल : दुर्गापूजा के अवसर पर शहर में भीड़ को नियंत्रित करने और आसनसोल दुर्गापुर अंतर्गत पूजा मंडपों को जाने वाले दर्शनार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से दोमहानी कॉलोनी […]

विज्ञापन
ट्रैफिक अधिकारियों ने की आसनसोल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन संग बैठक
राज्य के बाहर जाने पर कोई पाबंदी नहीं, प्रवेश करने के लिए नो इंट्री प्रभावी
आसनसोल : दुर्गापूजा के अवसर पर शहर में भीड़ को नियंत्रित करने और आसनसोल दुर्गापुर अंतर्गत पूजा मंडपों को जाने वाले दर्शनार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से दोमहानी कॉलोनी स्थित आसनसोल नॉर्थ ट्रॉफिक गार्ड कार्यालय में आसनसोल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन और ट्रॉफिक अधिकारियों की बैठक हुई.
बैठक में पांच अक्तूबर से पंद्रह अक्तूबर तक बिहार झारखंड राज्य की सीमा से बंगाल में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों को दोपहर बारह से रात एक बजे तक नो इंट्री लागू करने पर सहमति बनी. आसनसोल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के रामाकांत सिंह, अर¨वद सिंह, रामचंद्र चौधरी, कन्हैया प्रसाद ने मांग की कि आसनसोल से दुर्गापुर तक सामान लदे ट्रकों को जाने दिया जाये. ट्रॉफिक अधिकारियों ने उनकी मांग को मान लिया और कहा कि डिबुडिह चेक पोस्ट पर नो इंट्री के समय बड़े वाहनों को रोक दिया जायेगा. बंगाल से बिहार, झारखंड को जाने वाले बड़े वाहनों पर समय सीमा की कोई पाबंदी नहीं रहेगी.
ट्रॉफिक इंस्पेक्टर राम प्रवेश सिंह ने कहा कि 28 सिंतबर को राज्य के अतिरिक्त महानिदेशक (ट्राफिक) की मौजूदगी में हुयी बैठक मं निर्णय लिया गया था कि इस वर्ष दुर्गापूजा में चतुर्थी से ही भारी वाहनों का परिचालन नियंत्रित किया जायेंगा.
पांच और छह अक्तूबर को दोपहर बारह बजे से रात ग्यारह बजे, सात अक्तूबर को दोपहर बारह बजे से रात बारह बजे तक, आठ अक्तू को दोपहर बारह बजे से रात एक बजे तक, कुंवारी पूजन के दिन सुबह चार बजे से सुबह नौ बजे तक एनएच दो और शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. अवसर पर नॉर्थ ट्रॉफिक गार्ड इनामुल हक, रवि कुमार दास, उमाचरण सरदार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola