दुर्गापूजा, मोहर्रम के लिए भारी वाहनों की नो इंट्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बराकर. दुर्गापूजा व मुहर्रम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग डिबडीह चेकपोस्ट से बड़े वाहनों के आवागमन पर ट्रॉफिक पुलिस के स्तर से रोक लगायी गयी है. इसके लिए नो इंट्री का समय निर्धारित किया गया है. कुल्टी ट्रॉफिक पुलिस के इंस्पेक्टर हरिशंकर यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 […]
विज्ञापन
बराकर. दुर्गापूजा व मुहर्रम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग डिबडीह चेकपोस्ट से बड़े वाहनों के आवागमन पर ट्रॉफिक पुलिस के स्तर से रोक लगायी गयी है. इसके लिए नो इंट्री का समय निर्धारित किया गया है. कुल्टी ट्रॉफिक पुलिस के इंस्पेक्टर हरिशंकर यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 बजे तक, छह अक्तूबर की दोपहर 12 से रात बारह बजे तक, सात अक्तूबर को दोपहर से रात 12 बजे तक, आठ अक्तूबर को 12 बजे दोपहर से रात्रि एक बजे तक, नौ अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दूसरे दिन नौ बजे तक, 10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से रात्रि एक बजे तक, 11 अक्तूबर को रात्रि 12 बजे से दो बजे तक, 12 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से रात्रि दो बजे तक, 13 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से रात्रि दो बजे तक नो इंट्री रहेगी.
दुर्गापूजा कमेटियों के लिए लगा अंतिम ‘सिंग्ल विंडो’ कैंप
आसनसोल : स्थानीय भगत सिंह रोड़ स्थित शरत मंच में दुर्गा पूजा आयोजक कमेटियो की सुविधा के लिए अंतिम ‘सिंग्ल विंडो’ शिविर लगाया गया. जिसमें रानीगंज थाना, कुल्टी थाना, जामुड़िया थाना, हीरापुर थाना, आसनसोल दक्षिण थाना, आसनसोल उत्तर थाना, नगर निगम, फायर विभागीय अधिकारी, एसबीआइ कर्मचारी, बिजली विभाग आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे. अंतिम दिन सिंग्ल विंडो के पुलिस आदेश में रानीगंज के दस, कुल्टी के चार, आसनसोल दक्षिण थाना के 20, आसनसोल उत्तर थाना के सात, आसनसोल नगर निगम में पानी की अनुमति के लिए 24 फार्म जमा लिये गये. बिजली विभाग के केएस वन में 85 तथा एस टू के लिए 70 फार्म जमा हुए. फायर के लिए तथा एसबीआइ के ऑन स्पॉट बैंकिग में 24 कमेटियों की भुगतान राशि जमा की गयी.
इसके लिए दो तरह की राशि जमा ली जा रही थी. एक पांच सौ रूपये की राशि तथा दूसरी एक हजार रूपये की राशि जमा ली जा रही थी. एडीपीसी के अंतिम टेबल पर ढ़ाई सौ से अधिक फार्म जमा हो चुके है. इसके साथ ऑन लाइन आवेदन की प्रकिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










