नानूर में माकपा कर्मी की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना के न्यूपसाड़ा गांव में अपराधियों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बीद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक का नाम दोलन दास था. घटना से इलाके में उत्तेजना, तनाव है. पुलिस ने शव को उद्धार कर अंत्यपरीक्षण के लिये बोलपुर सियान अस्प्पताल भेज दिया है. जिला […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना के न्यूपसाड़ा गांव में अपराधियों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बीद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक का नाम दोलन दास था. घटना से इलाके में उत्तेजना, तनाव है. पुलिस ने शव को उद्धार कर अंत्यपरीक्षण के लिये बोलपुर सियान अस्प्पताल भेज दिया है.
जिला माकपा पार्टी सचिव डॉ रामचंद्र डोम ने तृणमूल पर अभियोग लगाया है. श्री डोम ने कहा कि िजले में हत्या की राजनीति हो रही है. एक-एक कर माकपा समर्थकों की हत्या की जा रही है. हत्या की घिनौनी राजनीित बंद होनी चािहये. उन्होंने दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. माकपा नेता ने मृतक दोलन दास को सीपीएम कार्यकर्ता बताया है.
तृणमूल पर लगे आरोप को जिला पार्टी सचिव अनुव्रत मंडल ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल हत्या की राजनीति नहीं करती है. घटना के बाद गांव में सीपीएम समर्थकों के बीच उत्तेजना व तनाव की स्थिति बनी हुयी है. पुलिस मामले की जाचं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










