पूजा से पहले करें सड़क मरम्मत

Updated:
विज्ञापन

एनएचएआइ अधिकारियों को लिखा मेयर जितेंद्र तिवारी ने पत्र जर्जर सड़कों के कारण बढ़ रही दुर्घटना, हो रही जान-माल की हानि दुर्गापूजा देखने के लिए लाखों की भीड़ गुजरती है इन महत्वपूर्ण सड़कों से आसनसोल : दुर्गापूजा के आगमन को ध्यान में रखते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के […]

विज्ञापन

एनएचएआइ अधिकारियों को लिखा मेयर जितेंद्र तिवारी ने पत्र

जर्जर सड़कों के कारण बढ़ रही दुर्घटना, हो रही जान-माल की हानि

दुर्गापूजा देखने के लिए लाखों की भीड़ गुजरती है इन महत्वपूर्ण सड़कों से

आसनसोल : दुर्गापूजा के आगमन को ध्यान में रखते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के प्रोजेक्ट निदेशक (दुर्गापुर ) को पत्र लिख कर नगर निगम अंतर्गत एनएच की जजर्र सड़कों की मरम्मत का आग्रह किया. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि एनएचएआइ नेशनल हाइवे दो में सिक्स लेनिंग का कार्य चल रहा है. इस कारण सड़क जगह जगह पर टूट गयी हैं, जजर्र हो चुकी हैं. सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जिनके कारण आये दिन दुर्घटना हो रही हैं. कल्ला मोड़ के पास, जुबली बाइ पास के निकट, गोपालनगर बाइ पास संलगA इलाकों में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. बड़ी संख्या में जान माल की हानि हो रही है.

उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा में शिल्पांचल संलगA इलाकों में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा तथा उनके मंडपों में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है. जजर्र सडक के कारण व्यापक स्तर पर दुर्घटना की आशंका है. इसलिए सड़कों की मरम्मत जरूरी है. एनएचएआइ के अधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. बरसात के कारण सड़कों पर पिच नहीं डाला जा सकता है. कुछ कुछ स्थानों बराकर के दामागोडिया सड़क के किनारे पिच सड़क बनायी गयी है. जहां जहां संभव हो रहा है, सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जा रहा है.

आसनसोल साउथ थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने कहा कि एनएचएआइ अधिकारी अपने दायित्वों के पालन को लेकर सजग नहीं हैं. एनएच दो के सिक्सलेनिंग के दौरान लगातार खराब होने वाली सड़कों की मरम्मत को लेकर एनएचएआइ उदासीन है. खराब सड़कों के कारण ही बाइपास पर दुर्घटनाओं की संख्या में विगत कुछ महिनों से लगातार बढोत्तरी हुइ है. रात के समय एनएचएआइ का एंबुलेंस खोजने पर भी नहीं मिलता है. रात में दुर्घटना होने पर पुलिस गश्ती दल ही एंबुलेंस की व्यवस्था करती है जबकि यह एनएचएआइ का दायित्व बनता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola