राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत अधीन राशन डीलर नंबर तीन के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन िकया. ग्रामीणों ने बताया िक डीलर पार्थ वैद्य पुराने राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है. 80 फीसदी लोगों के पास पुराने राशन कार्ड ही है. मात्र 20 फीसदी लोग के पास ही नये […]

विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत अधीन राशन डीलर नंबर तीन के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन िकया. ग्रामीणों ने बताया िक डीलर पार्थ वैद्य पुराने राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है. 80 फीसदी लोगों के पास पुराने राशन कार्ड ही है. मात्र 20 फीसदी लोग के पास ही नये कार्ड है. ऐसी स्थिति में राशन िकस प्रकार मिलेगा. शिकायत बल्लभपुर पंचायत प्रधान तथा रानीगंज बीडीओ से की गयी है. बल्लभपुर पंचायत प्रधान श्रीदाम मंडल ने बताया कि समस्या के समाधान के िलये ग्रामवासी तथा राशन डीलरों के साथ बैठक की जायेगी.
मकान मालिक, किरायेदारों में विवाद
दुर्गापुर : 18 नंबर वार्ड स्थित बेनाचिती गुरु द्वारा रोड के समीप मकान मालिक एवं किरायेदारों के बीच विवाद के कारण स्थिति उत्तेजक हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मकान मालिक पक्ष की ओर से राजकुमार गुप्ता ने बताया कि घर की अवस्था जजर्र हो गई है. टाली टूट कर गिर रहे हैं. किरायेदार न्यूनतम किराया देते हैं.
घर की मरम्मत के लिये किरायेदारों से राशि मांगी गई लेकिन वे इस पर राजी नहीं हुये. दूसरी ओर किरायेदार फनी भूषण सरकार, सोरेन गुप्ता ने बताया कि वे यहां वर्षो से रहते हैं. कोई दैनिक मजदूरी करता है तो कोई घर में खाना बनाकर अपना घर संसार चलता है. ऐसे में इतने रुपये वे कहां से लायेंगे. स्थानीय पार्षद विद्युत मंडल को समस्या से अवगत करा उनसे इसके समाधान के लिये गुहार लगाई है. पुलिस ने मकान मालिक से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola